Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'रोल के लिए सोना होगा', भद्दी डिमांड सुनकर एक्ट्रेस का चढ़ा पारा, जमकर लगाई डांट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST
  • 1/9

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव अपने लटके-झटकों के लिए फेमस हैं. उन्होंने हरियाणवी के अलावा भोजपुरी गानों में भी काम किया है.
 

  • 2/9

इंडस्ट्री में सालों से एक्टिव रहीं अंजलि ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की है. पंजाबी इंडस्ट्री में उनके साथ ये बुरा एक्सपीरियंस हुआ.
 

  • 3/9

Charcha With GXN संग बातचीत में अंजलि ने कहा कि उन्हें किसी बड़े सिंगर की टीम की तरफ कॉम्प्रोमाइज करने को कहा था. हालांकि उन्होंने सिंगर का नाम नहीं बताया.
 

Advertisement
  • 4/9

वो कहती हैं- शुरुआती दिनों में ऐसा कोई ऑफर नहीं आया था. ऐसे ऑफर कभी मुझे टकराए नहीं, मुझे ऐसे लोग नहीं मिले हैं.
 

  • 5/9

''लेकिन एक पंजाबी गाने के लिए किसी बड़े सिंगर के साथ कॉम्प्रोमाइज की डील आई थी. हालांकि सिंगर के साथ नहीं, उनकी टीम में से किसी के साथ..''
 

  • 6/9

''मुझे नहीं लगता सिंगर ने ऐसा कहा होगा. शायद डायरेक्टर या प्रोड्यूसर ने कहा होगा. मैंने उस शख्स को डांट लगाई तब वो अपना बचाव करने लगा.''
 

Advertisement
  • 7/9

उसने कहा- मैंने आपको कॉम्प्रोमाइज करने को नहीं कहा है. अगर आपकी नजर में कोई ऐसी लड़की है तो वो बता दो. ये सुनकर मैं गुस्सा गई थी.
 

  • 8/9

अंजलि के मुताबिक, पंजाबी इंडस्ट्री के लोग उन्हें हरियाणवी गाना करने से मना करते थे. काम देने से पहले हरियाणवी प्रोजेक्ट ना करने की शर्त रखते थे.
 

  • 9/9

Photo: Instagram @anjaliraghavonline
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement