Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

39 की उम्र में कुंवारी एक्ट्रेस, 3 बच्चों के पिता संग चल रहा अफेयर? रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST
  • 1/10

भोजपुरी इंडस्ट्री की नंबर वन क्वीन आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस 20 में धमाल मचा रही हैं. आम्रपाली अक्सर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. 

  • 2/10

अब बिग बॉस में वो अपनी लव लाइफ पर बात करती हुई दिखाई दीं. माही विज संग बात करते हुए आम्रपाली ने कहा कि वो बीते कई सालों से सिंगल हैं. उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है. 

  • 3/10

दरअसल, माही एपिसोड में आम्रपाली से पूछती दिखीं- तुम्हें गमछा किसी ने भेजा है क्या? तो आम्रपाली कहती हैं- मम्मी ने भेजा है. बहुत बोरिंग जीवन है मेरा. 

Advertisement
  • 4/10

माही फिर आम्रपाली से पूछती हैं कि क्या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है भोजपुरी इंडस्ट्री में? इसपर आम्रपाली ने कहा- कोई बॉयफ्रेंड नहीं है. 

  • 5/10

'भोजपुरी में एक ही अन-मैरिड होरी है, लेकिन उनसे मेरी जमती नहीं है.' माही पूछती हैं कौन? तो आम्रपाली, पावर स्टार पवन सिंह का नाम लेती हैं. 

  • 6/10

माही ने आगे हैरानी से पूछा- पवन सिंह अनमैरिड हैं? तो आम्रपाली ने बताया कि उनका तलाक का केस चल रहा है. 

Advertisement
  • 7/10

बातचीत के दौरान माही ने आम्रपाली से कहा कि उन्होंने उन्हें दिनेश लाल यादव और उनके बच्चों संग वीडियोज में देखा है. तो फिर आम्रपाली ने बताया कि निरहुआ के बच्चे तो अब जवान भी हो गए. उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं. एक्टर बनने से पहले ही उनकी शादी हो गई थी. 

  • 8/10

माही ने आम्रपाली से आगे पूछा कि क्या दिनेश लाल की गर्लफ्रेंड्स रही हैं? तो इसपर आम्रपाली ने कहा- गर्लफ्रेंड तो रही होंगी. हालांकि, आम्रपाली ने ये नहीं माना कि उनका दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ संग कोई रिश्ता है. 

  • 9/10

बता दें कि बीते कई सालों से ऐसी चर्चा है कि आम्रपाली दुबे शादीशुदा हीरो और 3 बच्चों के पिता दिनेश लाल यादव संग रिश्ते में हैं. दोनों के ऑनस्क्रीन रोमांस के साथ ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी चर्चा में रहती है. 

Advertisement
  • 10/10

हालांकि, आम्रपाली और दिनेश लाल ने हमेशा डेटिंग की खबरों से इनकार किया. वो एक दूसरे को बेस्ट फ्रेंड्स बताते हैं. 

(Photo: Social Media)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement