Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

29 की हुईं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, भाभी सानिया संग मनाया जश्न, ननद-भौजाई के बॉन्ड पर फिदा फैंस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST
  • 1/9

सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर ने 12 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. सारा 29 साल की हो गई हैं. 

  • 2/9

सारा के बर्थडे को उनकी प्यारी भाभी सानिया चंडोक ने यादगार बना दिया. सानिया ने ननद सारा के बर्थडे सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिन बन गया है. 
 

  • 3/9

सारा तेंदुलकर अपनी भाभी सानिया संग अपने बर्थडे का जश्न मनाती हुई नजर आईं. सारा प्यार से भाभी को गले लगाए भी दिखीं. बैकग्राउंड में व्हाइट और सिल्वर हार्ट शेप बैलून की डेकोरेश भी हुई है. 
 

Advertisement
  • 4/9

वेस्टर्न ड्रेस में सारा और सानिया सुपर गॉर्जियस लग रही हैं. ननद-भाभी का बॉन्ड देखते ही बनता है. 

  • 5/9

सानिया ने ननद सारा के बर्थडे केक की तस्वीर भी शेयर की है. केक पर लिखा है- चैप्टर 29. फूलों से सजा केक देखने में बेहद खूबसूरत है. 

  • 6/9

सारा के बर्थडे बैश की तस्वीरें शेयर करते हुए सानिया ने ननद के लिए खास मैसेज भी लिखा- सानिया लिखती हैं- मेरी सॉल सिस्टर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उम्मीद है कि यह साल आपके लिए ढेरों खुशियां और प्यार लेकर आए. 

Advertisement
  • 7/9

भाभी की पोस्ट पर सारा ने Love You लिखकर रिप्लाई किया है. अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सारा और सानिया ननद-भाभी बनकर नहीं, बल्कि बहनों की तरह रहती हैं. 

  • 8/9

सानिया से पहले सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी बेटी सारा संग खास तस्वीर शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया था. सचिन ने लिखा था-  एक समय था, जब मैं तुम्हें रास्ता दिखाता था. अब ज्यादातर मौकों पर मुझे यह देखकर खुशी होती है कि तुम अपनी राह खुद चुनती हो. जन्मदिन मुबारक हो. तुमसे बहुत प्यार करता हूं. 

  • 9/9

(Photo: Instagram/@saaniyatendulkar, @saratendulkar)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement