Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

Durga Puja 2026: काजोल के बच्चों ने छुए पंडित जी के पैर, बेटी संग दुर्गा पंडाल पहुंचीं जया बच्चन, संस्कारों से खुश फैंस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST
  • 1/10

मुंबई में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान सितारे मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. महासप्तमी के अवसर पर कई बॉलीवुड हस्तियां नॉर्थ बॉम्बे के सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में माता का आशीर्वाद लेती हुई नजर आईं.

  • 2/10

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने दोनों बच्चों निसा देवगन और बेटे युग संग पहुंचीं. जया बच्चन ने भी अपनी बेटी श्वेता बच्चन संग पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया.

  • 3/10

दुर्गा पूजा उत्सव से सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जया बच्चन और श्वेता बच्चन ने साथ मिलकर माता का आशीर्वाद लिया. उनके साथ फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी दिखाई दिए. 

Advertisement
  • 4/10

एक तस्वीर में जया बच्चन और श्वेता बच्चन दोनों हाथ जोड़कर पूजा करती हुई नजर आईं. उन्होंने दुर्गा मां के दर्शन करके उनका आशीर्वाद भी लिया. 

  • 5/10

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी अपने दोनों बच्चों निसा और युग संग दुर्गा पूजा में शामिल हुईं. पंडाल से काजोल के बच्चों के वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

  • 6/10

निसा और युग ने पंडित जी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. निसा और युग के संस्कारों की फैंस तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. 

Advertisement
  • 7/10

काजोल ने बेटा-बेटी संग कई पोज दिए. स्काई ब्लू बनारसी साड़ी में निसा गॉर्जियस लगीं. ओपन हेयर, ग्सॉसी लिपस्टिक लगाकर उन्होंने अपना मेकअप लुक कंप्लीट किया. झुमके पहने निसा की खूबसूरती पर फैंस दिल हार बैठे. 

  • 8/10

काजोल और अजय के बेटे युग भी अब काफी बड़े हो गए हैं. कुर्ते-पायजामे में युग काफी हैंडसम लगे. उन्होंने स्माइल करते हुए कैमरे में पोज दिए. 
 

  • 9/10

तनीषा मुखर्जी भी हर साल की तरह इस बार दुर्गा पंडाल में पूजा-अर्चना करती हुई नजर आईं. 

Advertisement
  • 10/10

(All Photos: Yogen Shah)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement