Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

दुबई के करोड़पति 'शेख' की बनी दुल्हन, शादी के बाद छोड़ा शोबिज, एक्ट्रेस ने अब बेटे को दिया जन्म, 'राजकुमार' की दिखाई झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST
  • 1/11

पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस में शुमार नीलम मुनीर ने फैंस को बड़ी गुडन्यूज दी है. नीलम मां बन गई हैं. उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. 

  • 2/11

नीलम ने मां बनने की खबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंफर्म किया है. उन्होंने हॉस्पिटल के बेड से अपनी तस्वीर भी साझा की है. 

  • 3/11

नीलम हॉस्पिटल के बेड पर अपने न्यूलीबॉर्न बेबी को थामे हुए दिखाई दीं. उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक तो दिखा दी है, लेकिन अभी बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है. 

Advertisement
  • 4/11

बेटे की पहली झलक दिखाने के साथ एक्ट्रेस ने अपने लिटिल प्रिंस का नाम भी रिवील कर दिया है. नीलम ने अपने लाडले बेटे का नाम Mohammad Hamdan रखा है. 

  • 5/11

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- यह वो पल है, जब मैं किसी की पूरी दुनिया बन गई हूं. मेरा लिटिल प्रिंस, मोहम्मद हमदान. मेरी कुबूल हुई दुआ, मेरी सबसे बड़ी नैमत. 
 

  • 6/11

नीलम मुनीर की पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई हुई है. फैंस और सेलेब्स उन्हें मां बनने पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं और उनके नन्हे बेबी पर प्यार लुटा रहे हैं. 

Advertisement
  • 7/11

नीलम मुनीर पाकिस्तानी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. करियर के पीक पर उन्होंने पिछले साल जनवरी 2025 में दुबई के बिजनेसमैन मोहम्मद रशीद संग शादी की थी. हालांकि, शादी के बाद वो शोबिज से दूर हो गई हैं. 
 

  • 8/11

एक्ट्रेस की शादी दुबई में हुई थी. उन्होंने बुर्ज खलीफा के सामने अपना वेडिंग फोटोशूट कराया था. 
 

  • 9/11

नीलम के पति मोहम्मद रशीद दुबई पुलिस के क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में एक अधिकारी भी हैं. इसके अलावा वो दुबई में कई बिजनेस के भी मालिक हैं, जिनमें एक ट्रैवल और टूरिज्म एजेंसी और कुछ रेस्तरां शामिल हैं. 

Advertisement
  • 10/11

शादी के करीब डेढ़ साल बाद ही कपल की जिंदगी में नन्हे मेहमान की एंट्री हो गई है. एक्ट्रेस काफी ज्यादा खुश हैं. 

  • 11/11

(Photo: Instagram/@neelammuneerkhan)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement