डिंपी गांगुली नाम तो याद ही होगा? ये वही एक्ट्रेस और मॉडल डिंपी गांगुली हैं, जिन्होंने नेशनल टीवी पर राहुल महाजन से उनके स्वयंवर 'राहुल की दुल्हनिया ले जाएंगे' में शादी की थी.
राहुल महाजन के स्वयंवर 'राहुल की दुल्हनिया ले जाएंगे' में कई लड़कियां आईं, लेकिन राहुल का दिल डिंपी पर आ गया था. देशभर से आई लड़कियों को रिजेक्ट करके राहुल महाजन ने डिंपी गांगुली को अपना हमसफर चुना था.
लेकिन अफसोस उनकी ये शादी लंबी नहीं चली. शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं और फिर 5 साल बाद साल 2015 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए.
तलाक के वक्त डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए थे. डिंपी ने एक इंटरव्यू में बताया था राहुल संग तलाक के बाद वो किसी पर भरोसा नहीं कर पाती थीं. उन्होंने अपने पेरेंट्स तक से बात करनी बंद कर दी थी.
लेकिन फिर तलाक के कुछ वक्त बाद डिंपी ने प्यार को एक और मौका दिया. उन्होंने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन रोहित रॉय से दूसरी शादी करके घर बसा लिया. शादी करके वो दुबई शिफ्ट हो गईं.
रोहित संग शादी के बाद डिंपी 3 बच्चों की मां बनीं. वो तीनों बच्चों और पति संग अब दुबई में लैविश लाइफ जीती हैं.
डिंपी गांगुली की बात करें तो वो 'नच बलिए 5', 'बिग बॉस 8', 'कहानी चंद्रकांता की' समेत कई शोज में नजर आ चुकी हैं.
लेकिन दूसरी शादी के बाद डिंपी ने शोबिज को अलविदा कह दिया. वो परिवार संग खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग कनेक्टेड रहती हैं.
(Photos: Instagram @dimpy_g)