आखिरकार इंतजार खत्म हुआ...यूट्यूबर से एक्टर बने मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख के रिसेप्शन की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं.
मक्का-मदीना में परिवार की मौजूदगी में सादगी से निकाह करने के बाद फैजू ने अब मुंबई में दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी है. रिसेप्शन में उनकी पहली झलक देखकर फैंस का दिन बन गया है.
फैजू ने अपनी नई नवेली दुल्हनिया संग मीडिया को पोज दिए. इंडोवेस्टर्न शेरवानी में मिस्टर फैजू किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं. उनका लुक काफी रॉयल और क्लासी है.
फैजू की दुल्हन तान्या भी सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं काफी जंच रही हैं. तान्या ने ट्रेडिशनल वेडिंग ड्रेस पहनी है.
ब्राइडल ड्रेस के साथ तान्या ने गले में मल्टीलेयर नेकलेस, मांग टीका और झूमर लगाकर अपना रिसेप्शन लुक कंप्लीट किया.
तान्या नाक में नथनी पहने हुए भी दिखाई दीं. नथनी, हैवी जूलरी और ग्लोइंग मेकअप में वो राजकुमारी लग रही हैं.
नए दूल्हा-दुल्हन फैजू और तान्या का वेडिंग रिस्पेशन लुक वाकई में काफी रॉयल है. उनके लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल है. फैंस उन्हें बस देखते ही रह गए हैं.
कुछ तस्वीरों में फैजू अपनी नई नवेली दुल्हन का लहंगा संभालते हुए नजर आए. उनकी इस अदा पर फैंस दिल हार रहे हैं.
फैजू और उनकी बेगम का वेडिंग रिसेप्शन लुक सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गया है. फैंस उन्हें बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं. वैसे आपका क्या कहना है?
(Photos: Vinod Singh)