आशीष शेलार (Ashish Shelar) भारतीय जनता पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष हैं. वे क्रिकेट प्रशासक भी हैं. उन्होंने 2014 से वांद्रे वेस्ट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है. उन्हें 17 जून 2015 को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था. बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष के रूप में भी चुने गए.
शेलार ने 1992 में पार्ले कॉलेज से विज्ञान स्नातक (बी.एससी) की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के जी. जे. आडवाणी लॉ कॉलेज से तीन वर्षीय कानून की डिग्री पूरी की.
आशीष का जन्म 3 अक्टूबर 1972 को कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले में हुआ था. वे स्कूल के दिनों में ही आरएसएस से जुड़ गए और प्राथमिक वर्ग का कोर्स पूरा किया. वे कॉलेज में एबीवीपी में शामिल हो गए और सफलतापूर्वक एबीवीपी के मुंबई सचिव के प्रमुख पद पर पहुंचे.
बॉलीवुड में गणपति की धूम मची हुई है. 21 सितंबर की रात कई सितारे बप्पा के दरबार में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचते नजर आए. बीजेपी नेता आशीष शेलार के घर भी बप्पा के दर्शन के लिए कई सारे फिल्मी और क्रिकेट जगत के सितारे पहुंचते हुए नजर आए.
बीजेपी नेता आशीष शेलार के घर बप्पा के दर्शन करने इन दिनों कई सारे फिल्मी और क्रिकेट जगत के सितारे पहुंचते हुए नजर आए हैं. बीती सोमवार की रात जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी और सचिन तेंदुलकर भी वहां दिखे.
मुंबई में गणेशोत्सव का जश्न अपने पीक पर है. हर साल की तरह इस बार भी भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार के घर गणपति विराजे. बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े सितारे आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे.
बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े सितारे आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे. सलमान खान, चंकी पांडे, रोहित शेट्टी और पूनम ढिल्लों जैसे तमाम सितारों ने आशीष शेलार के घर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया.
BMC में मेयर पद को लेकर बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच विवाद बढ़ गया है. शिवसेना के नेता अमेय घोले ने बताया कि एक फॉर्मूले पर सहमति बनी थी, जिसमें पहले ढाई साल मेयर पद बीजेपी के पास रहेगा और फिर सवा साल शिवसेना को मिलेगा. हालांकि बीजेपी के मंत्री आशीष शेलार ने ऐसे किसी भी समझौते से इनकार किया है.
महाराष्ट्र सरकार दही हांडी उत्सव को UNESCO की हेरिटेज लिस्ट में शामिल कराने के प्रयास कर रही है. इसके साथ ही गोविंदाओं को स्पेन भेजने की योजना है, जहां वे इस पारंपरिक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे.
पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे के बाद देश में आपात व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं. आशीष शेलार ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक और कोस्टल रोड पर बेहतर आपात प्रतिक्रिया के लिए बांद्रा रिक्लेमेशन में हेलीपैड बनाने की मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस पर तत्काल निर्णय लेने का आग्रह किया है.
महाराष्ट्र के आईटी एंड कल्चरल अफेयर मिनिस्टर आशीष शेलार ने कहा कि 2014 के बाद यदि कहीं गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच भी हुई है और दोषियों पर कार्रवाई भी की गई है. शेलार ने दावा किया कि मुंबई आज भी देश का सबसे बेहतर सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर वाला शहर है.
आशीष शेलार की जगह अमित साटम को मुंबई बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. बीएमसी चुनाव से ठीक पहले हुए इस बदलाव के पीछे फडणवीस इफेक्ट है या ठाकरे ब्रदर्स का साथ आना?
महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में पेरिस में अंतरराष्ट्रीय स्मारक और स्थल परिषद (ICOMOS) को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें मराठा काल के 12 ऐतिहासिक किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने की मांग की गई है.