'धुरंधर' के बाद 'मैं वापस आऊंगा' में दानिश पंडोर ने फिर जीता दर्शकों का दिल, बोले 'किरदार लंबा नहीं, यादगार होना चाहिए'

'धुरंधर 2' में गैंगस्टर उजैर बलोच और अब इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दंगाई अफजल का हिंसक पाकिस्तानी किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. महज 6 महीने के भीतर दो दमदार निगेटिव किरदारों से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले दानिश ने अपने स्क्रीन टाइम और स्क्रिप्ट चॉइस पर खुलकर बात की है.

Advertisement
 'मैं वापस आऊंगा' एक्टर दानिश ने बताया रोल चुनने का प्रोसेस (Photo: Screengrab) 'मैं वापस आऊंगा' एक्टर दानिश ने बताया रोल चुनने का प्रोसेस (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

एक्टर दानिश पंडोर पिछले 6 महीने में दो बार बड़े पर्दे पर एक हिंसक पाकिस्तानी किरदार के रोल में नजर आ चुके हैं. ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 में दानिश ने गैंगस्टर उजैर बलोच का किरदार निभाया था. इस समय जनता की फेवरेट बन चुकी मैं वापस आऊंगा में उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में दंगाइयों की एक टोली के नेता, अफजल का रोल किया है. इम्तियाज अली की फिल्म में हिंसा का लेवल धुरंधर जैसा तो हरगिज नहीं है, मगर उनकी कहानी के छोटे से रोल में दानिश के हुनर का एक अलग हिस्सा नजर आया.

Advertisement

अब दानिश ने किरदारों को लेकर अपनी चॉइस पर बात की है. दानिश ने बताया कि उन्हें स्क्रीन टाइम से ज्यादा, किरदार के असर की परवाह रहती है. उन्हें फिल्म की किसी भी चीज से ज्यादा इस बात की चिंता रहती है कि उनका किरदार लोगों को याद रहेगा या नहीं.

'किरदार लंबा नहीं, मगर यादगार हो'

वैरायटी इंडिया से खास बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा मैं वापस आऊंगा जैसी अच्छी स्क्रिप्ट्स का हिस्सा बनना चाहूंगा. मेरे लिए यही सबसे ज्यादा जरूरी है. स्क्रीन टाइम कितना है, उससे ज्यादा मायने यह रखता है कि आपका किरदार दर्शकों तक क्या पहुंचाता है.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं स्क्रीन टाइम को लेकर बिल्कुल टेंशन नहीं लेता. कई कलाकार फिल्मों में लंबे समय तक नजर आते हैं, लेकिन दर्शकों पर कोई असर नहीं छोड़ पाते. उनका किरदार कुछ कह ही नहीं रहा होता.'

Advertisement

दानिश का कहना है कि उनके लिए सबसे बड़ी सफलता यही है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलते समय उनके किरदार और एक्टिंग के बारे में सोचें. दानिश ने कहा कि मैं वापस आऊंगा में उनके किरदार की अपनी अहमियत थी और उनके लिए यही बात सबसे ज्यादा मायने रखती है.

धुरंधर के बाद बढ़ी पहचान

दानिश को धुरंधर के बाद से ही लोग पहचानने लगे थे, लेकिन उन्होंने बताया कि वह मैं वापस आऊंगा पहले शूट कर चुके थे. धुरंधर और मैं वापस आऊंगा जैसी फिल्मों ने उन्हें इस साल जनता का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले एक्टर्स में खड़ा कर दिया है. दानिश ने कहा कि इस बात का क्रेडिट भी उनके रोल सेलेक्शन को जाता है.

उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप किसी सीन में कुछ खास कर ही नहीं रहे हैं, तो उस सीन का कोई महत्व नहीं रह जाता. इसलिए मेरे लिए जरूरी यह है कि मेरा किरदार किसी दृश्य को बना सके या बदल सके, न कि सिर्फ लंबे समय तक स्क्रीन पर दिखाई दे.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »