दानिश पंडोर (Danish Pandor) एक पूर्व मॉडल हैं, जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में अभिनय करते हैं. उन्हें जासूसी-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' में पाकिस्तानी गैंगस्टर उजैर बलूच की भूमिका के लिए पहचान मिली है.
मुंबई में 22 दिसंबर 1987 को जन्मे पंडोर ने 2007 में, 20 साल की उम्र में एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की. उस समय उन्होंने 'ग्लैडरैग्स मैनहंट' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और शीर्ष पांच प्रतिभागियों में जगह बनाई थी. बाद में, उन्होंने मुंबई स्थित 'किशोर नामित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट' से चार महीने का अभिनय पाठ्यक्रम पूरा किया, और साथ ही अपनी कॉलेज की पढ़ाई भी जारी रखी.
उन्होंने विदुर चतुर्वेदी, रूपेश थपलियाल और समर जय सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया. उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से 'बिजनेस एंड फाइनेंस' विषय में मास्टर डिग्री हासिल की है. खबरों के अनुसार, वह अभिनेत्री आहना कुमरा के साथ रिलेशनशिप में हैं.
'धुरंधर 2' में गैंगस्टर उजैर बलोच और अब इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दंगाई अफजल का हिंसक पाकिस्तानी किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. महज 6 महीने के भीतर दो दमदार निगेटिव किरदारों से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले दानिश ने अपने स्क्रीन टाइम और स्क्रिप्ट चॉइस पर खुलकर बात की है.
नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के उस दर्द की दास्तान है जो एक पूरी पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा ट्रॉमा था. मगर उस भयानक दौर की कहानी कहते हुए भी इस फिल्म में नफरत के रंग का एक भी छींटा नहीं मिलता. पढ़िए इस फिल्म का पूरा रिव्यू.
धुरंधर में उजैर बलोच का दमदार रोल निभाने वाले दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में उनका सिर्फ एक छोटा सा सीन है, लेकिन फैन्स ने उसे नोटिस कर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी. इससे साफ है कि धुरंधर ने दानिश को तगड़ी पहचान दिलाई है.
धुरंधर के स्टार अक्षय खन्ना के रिजर्व नेचर और सेट पर उनके व्यवहार को लेकर दानिश पोडार ने खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि अक्षय सेट पर फोन नहीं लाते और अपने किरदार पर पूरी तरह फोकस करते हैं.
'धुरंधर 2' के रिलीज से पहले पेड-प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसमें से अधिकतर अचानक कैंसिल किए गए. कई लोगों को निराश होकर जाना पड़ा था. अब एक्टर दानिश पंडोर कहते हैं कि उन्हें ये घटना देखकर काफी तकलीफ हुई थी.