बंगाल: नाम कटने के बावजूद मुस्लिम बहुल 85 सीटों पर जमकर वोटिंग, 2% से 20% तक बढ़ा मतदान

पश्चिम बंगाल में मुस्लिम बहुल इलाकों में जमकर मतदान हुआ है. मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, बीरभूम और दक्षिण 24 परगना जिलों में मतदान में 10% से लेकर 20% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Advertisement
बंगाल की मुस्लिम बहुल सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई. (File Photo: Getty) बंगाल की मुस्लिम बहुल सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई. (File Photo: Getty)

पल्लवी पाठक

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने अभी बाकी हैं, लेकिन मतदान के आंकड़ें हर किसी को हैरान कर रहे हैं. राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार मतदान का प्रतिशत 90% के पार पहुंचा और सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 85 मुस्लिम बहुल सीटों पर हुई. यहां वोटिंग में 2 से लेकर 20 प्रतिशत तक का जबरदस्त उछाल देखा गया है.

राज्य की ये 85 सीटें उन जिलों में आती हैं, जहां मुस्लिम आबादी 35 प्रतिशत से ज्यादा है. दशकों तक इन इलाकों पर कांग्रेस और वामदलों का कब्जा रहा. लेकिन 2021 के चुनावों में टीएमसी ने इनमें से 75 सीटें जीतकर एकतरफा कब्जा कर लिया था. वहीं, बीजेपी मुख्य चुनौती बनकर उभरी थी.

Advertisement

अब 2026 के इस चुनाव में समीकरण बदल गए हैं. कांग्रेस दशकों बाद पहली बार अकेले चुनाव लड़ रही है. चुनाव आयोग के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बड़ी संख्या में नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ.

मुर्शिदाबाद में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

मुर्शिदाबाद में 66 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम आबादी है. 2021 में TMC ने यहां की 22 में से 20 सीटें जीती थीं. इस बार यहां के रघुनाथगंज में मतदान में 20.5% की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसी तरह जंगीपुर में 17.9%, सागरदिघी में 16.4%, शमशेरगंज में 16% और सुती में 14.5% की बढ़ोतरी देखी गई. 

मालदा और उत्तर दिनाजपुर में भी जमकर मतदान

मालदा और उत्तर दिनाजपुर कभी कांग्रेस के गढ़ माने जाते थे. मालदा की रतुआ सीट पर 16.2%, चंचल में 15.3% और मालतीपुर में 14.7% वोटिंग बढ़ी है. उत्तर दिनाजपुर के ग्वालपोखर में 19.7% की बढ़ोतरी हुई, जो पूरी बेल्ट में दूसरे नंबर पर है. चाकुलिया में भी 17.5% की बढ़ोतरी हुई. इन जिलों की सभी सीटों पर मतदान में 10 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'TMC वर्कर्स ने धमकाया, वोट देने से भी रोका...', बंगाल में री-पोलिंग के दौरान बवाल, 1 बजे तक 55.57% मतदान

नाम हटने के बावजूद भारी उत्साह

मुर्शिदाबाद और मालदा उन जिलों में शामिल थे, जहां सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम काटे गए थे. मुर्शिदाबाद में 4,55,137 और मालदा में 2,39,375 नाम हटाए गए थे. इसके बावजूद कई सीटों पर 90% से ज्यादा वोटिंग हुई.

बीरभूम जिला, जिसे TMC नेता अनुब्रत मंडल का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है, वहां भी मुरारई (13.3%) और रामपुरहाट (11%) जैसी सीटों पर वोटिंग बढ़ी है. दक्षिण 24 परगना की मटियाब्रुज सीट पर 18% और कस्बा में 17.2% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement