बीरभूम (Birbhum), पश्चिम बंगाल राज्य का एक प्रशासनिक जिला है (District of West Bengal). यह बर्धवान डिवीजन (Burdwan Division) का सबसे उत्तरी जिला है, जो पश्चिम बंगाल के पांच प्रशासनिक डिवीजनों में से एक है. जिले का मुख्यालय सूरी (Suri) में है. जिले का अन्य महत्वपूर्ण शहर बोलपुर, रामपुरहाट और सैंथिया हैं. झारखंड राज्य के जामताड़ा, दुमका और पाकुड़ जिले इस जिले की पश्चिमी सीमा बनाती हैं. साथ ही, बर्धमान और मुर्शिदाबाद जिलों की सीमाएं भी जिले से लगती है (Birbhum, Geographical Location).
बीरभूम को अक्सर 'लाल मिट्टी की भूमि' कहा जाता है (The Land of Red Soil). यह अपनी स्थलाकृति और अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है जो पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों से कुछ अलग है. बीरभूम का पश्चिमी भाग एक झाड़ीदार क्षेत्र है, जो छोटा नागपुर पठार का एक हिस्सा है. जिले की पूर्वी भाग में उपजाऊ जलोढ़ खेत हैं. बीरभूम मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान जिला है, जिसकी लगभग 75 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है. जिले के प्रमुख उद्योगों में कपास और रेशम की कटाई और बुनाई, चावल और तिलहन की मिलिंग, लाख की कटाई, पत्थर के खनन और धातु के बर्तन और मिट्टी के बर्तनों का निर्माण शामिल है. बकरेश्वर थर्मल पावर स्टेशन जिले का एकमात्र भारी उद्योग है (Birbhum Economy).
जिले एक लोकसभा क्षेत्र है और 12 विधानसभा क्षेत्र है (Birbhum Constituencies). 2011 की जनगणना के अनुसार बीरभूम जिले की जनसंख्या 3,502,404 है (Birbhum Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 771 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है (Birbhum Density). जिले में हर 1000 पुरुषों पर 956 महिलाओं का लिंगानुपात है और साक्षरता दर 70.9 फीसदी है (Birbhum Literacy). यहां की 92.38 प्रतिशत आबादी बंगाली और 6.01 प्रतिशत संताली बोलती है (Birbhum Language).
इस जिले में कई सांस्कृतिक और धार्मिक आंदोलनों हुए हैं. रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित शांति निकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय उन जगहों में से एक है, जिसके लिए बीरभूम जाना जाता है. पौष मेला सहित जिले में कई त्योहार मनाए जाते हैं (Birbhum Culture).
इस जिले से कुछ विश्व प्रसिद्ध लोगों का रिश्ता रहा है उनमें- रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindra Nath Tagore), अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता,अमर्त्य सेन (Amartya Sen) और भारत के 13वें राष्ट्रपति, प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) शामिल हैं (Birbhum, Famous People).
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता अनुव्रत मंडल के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की घटना हुई है. जानकारी के अनुसार, कुछ आक्रोशित युवक हाथों में डंडे लेकर अचानक टीएमसी के बीरभूम दफ्तर में दाखिल हो गए. इन युवकों ने दफ्तर के अंदर बैठकर काम कर रहे अनुव्रत मंडल को चारों तरफ से घेर लिया. घटना के दौरान हमलावरों ने दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की. देखें...
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता चंदन भल्ला की रविवार शाम कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, चंदन भल्ला की उम्र 46 साल थी और मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी.
बिहार से बंगाल तक सोमवार को दो बड़े हादसे हुए, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है. बिहार के लखीसराय में सावन सोमवारी के मेले में भगदड़ मच गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. बंगाल के बीरभूम में तारापीठ में एक होटल में आग लग गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. किसकी लापरवाही से ये सब हुआ? क्या किसी की जिम्मेदारी फिक्स होगी? या ये सब यूं ही चलता रहेगा?
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में सोमवार सुबह तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास एक होटल में आग लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम से इस वक्त की बड़ी खबर एक होटल में लगी भीषण आग आग से 6 लोगों की मौत सावन को लेकर होटल में रुके थे श्रद्धालु शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास एक होटल में आग सावन के आखिरी सोमवार की वजह से होटल तीर्थयात्रियों से खचाखच भरा हुआ था. आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जब मेहमान सो रहे थे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) से 5 बार विधायक रह चुके आशीष बनर्जी बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित अपने आवास के पास पार्टी कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके पाए गए.
सुवेंदु अधिकारी का दावा है कि बीरभूम जिले में पिछले 15 सालों के दौरान करीब 15,000 करोड़ रुपये के राजस्व रेवेन्यू की चोरी हुई है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार के बड़े चेहरों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला मुमकिन ही नहीं था.
पश्चिम बंगाल में मुस्लिम बहुल इलाकों में जमकर मतदान हुआ है. मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, बीरभूम और दक्षिण 24 परगना जिलों में मतदान में 10% से लेकर 20% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में चुनाव प्रचार के अनोखे तरीके चर्चा में हैं. दुबराजपुर में टीएमसी उम्मीदवार नरेश चंद्र बाउरी ने आंखों पर पट्टी बांध ‘हांड़ी फोड़’ खेला और भाजपा को हराने का दावा किया. वहीं, भाजपा उम्मीदवार अनुप कुमार साहा का दाढ़ी बनाते वीडियो वायरल हुआ. दोनों दल अलग-अलग अंदाज में मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां एक युवक को शादी से पहले वीडीओ कार्यलय से एसआईआर सुनवाई में उपस्थित होने का कॉल आ गया. युवक से कहा गया है कि उसे हर हाल में सुनवाई में उपस्थित होना है और संबंधित दस्तावेज भी लाना है.
इलामबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लेलेंगढ़ गांव और आसपास के बाधपाड़ा, नीचूपाड़ा इलाकों में इन दिनों भय और असमंजस का माहौल है, लोग इस माहौल में अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं.
बीरभूम जिले के मोहम्मदबाजार स्थित कैजुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात नर्स रीना मंडल पर नशे में धुत युवक ने पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर हालत में भर्ती नर्स की घटना ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
बीरभूम जिले के रामपुरहाट में छात्रा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी और उसके कबूलनामे के बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल के हेडमास्टर को पुलिस के सामने ही पीट दिया. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की. पुलिस ने हेडमास्टर को भीड़ से बचाया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में टीएमसी नेता पियूष घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें देर रात घर से बुलाकर सिर में गोली मारी गई. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह तीन दिनों में टीएमसी नेता की दूसरी हत्या है, जिससे राज्य में राजनीतिक हिंसा को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है.
बीरभूम के पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने मौतों की पुष्टि की और कहा कि फिलहाल औपचारिक जांच चल रही है. पिछले साल इसी इलाके से भारी हथियार बरामद हुए थे और पुलिस के साथ अपराधियों की झड़प भी हुई थी.
बंगाल के बीरभूम जिले से STF ने JMB के दो कट्टर संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. वे भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश, युवाओं की ब्रेनवॉशिंग और हथियार जुटाने की कोशिश में लगे थे. अदालत ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. रिमांड की सुनवाई 10 मई को होगी.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में विस्फोट से सनसनी फैल गई. इस धमाके ने न केवल एक मकान की छत उड़ा दी और दीवार गिरा दी, बल्कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया. विस्फोट के तुरंत बाद मकान मालिक मौके से फरार हो गया. इसी के साथ जेसीबी मंगवाकर मलबा हटाने की कोशिश की गई. पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है.
पश्चिम बंगाल में बीरभूम से रामनवमी शोभा यात्रा की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कुछ लोग हथियार लिए दिखाई दे रहे हैं. इस पर BJP नेताओं ने ममता सरकार को घेरा है. सुकांता मजूमदार और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया है कि ममता सरकार हिंदू विरोधी है और बंगाल में हिंदुओं को दूसरे दर्जे का नागरिक बना दिया गया है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में होली के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद पथराव में बदल गया, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया. पुलिस ने अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुई झड़प ने तनाव बढ़ा दिया. हालात को नियंत्रित करने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए बीरभूम को 'ब्लास्ट फैक्ट्री' बताया.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में होली के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं. पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है.