TVK प्रमुख विजय ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम के सलाहकार रहे पोनराज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

विजय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि डीएमके के समर्थन में बोलने वाले कुछ लोग राजनीतिक आलोचना के नाम पर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने डीजीपी ऑफिस जाकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार वी. पोनराज के खिलाफ महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement
TVK प्रमुख विजय ने डीएमके पर जमकर निशाना साधा (File Photo: PTI) TVK प्रमुख विजय ने डीएमके पर जमकर निशाना साधा (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:20 AM IST

तमिलनाडु की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) के प्रमुख और सुपरस्टार विजय गुरुवार को खुद डीजीपी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार वी. पोनराज के खिलाफ महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विजय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि डीएमके के समर्थन में बोलने वाले कुछ लोग राजनीतिक आलोचना के नाम पर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पोनराज ने महिलाओं के खिलाफ घटिया और अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल किया.

Advertisement

शिकायत में कहा गया है कि एक हालिया इंटरव्यू के दौरान पोनराज ने TVK समर्थक महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की. विजय ने आरोप लगाया कि यह सब सत्तारूढ़ डीएमके के संरक्षण में हो रहा है.

विजय ने चेतावनी दी कि महिलाओं का अपमान करने वाले ऐसे बयानों का असर 2026 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा और जनता इसका जवाब देगी. उन्होंने डीएमके को खतरनाक ताकत बताते हुए कहा कि जनता इसे चुनाव में सबक सिखाएगी.

इस विवाद के बाद राज्यभर में TVK कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement