क्या मुनीर की सेना चूक गई अपना टारगेट? 6 स्ट्राइक, कैंप फीनिक्स से कई KM दूर अस्पताल, लेकिन...

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक गई? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

Advertisement
ये है काबुल का वो अस्पताल जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. (Photo: PTI) ये है काबुल का वो अस्पताल जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. (Photo: PTI)

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST

पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. इनमें से एक स्ट्राइक काबुल में हुआ. अफगानिस्तान सरकार कह रही है कि पाकिस्तान ने ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर हमला किया, जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए. 250 से ज्यादा घायल हुए. 

लेकिन पाकिस्तान में जनरल असीम मुनीर की सेना कह रही है – हमने अस्पताल पर टारगेट नहीं किया, हमने कैंप फीनिक्स नाम की जगह पर स्ट्राइक किया. यहां पर आतंकियों के हथियार और गोला-बारूद का गोदाम था. अस्पताल तो कई किलोमीटर दूर है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: समंदर में बह रहा रूसी 'टाइमबम', जानिए किस देश की ओर बढ़ रहा, Photos

क्या है पूरा मामला? 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले एक महीने से लड़ाई चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि तालिबान TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) आतंकियों को पनाह दे रहे हैं, जो पाकिस्तान में हमले कर रहे हैं.

इसलिए पाकिस्तान ने फरवरी के अंत से ही अफगानिस्तान के पूर्वी इलाकों (नंगरहार, पकतिया, खोस्त) में हवाई हमले शुरू कर दिए. 16 मार्च को ये हमले काबुल तक पहुंच गए. पाकिस्तान ने कुल 6 स्ट्राइक्स किए – कुछ पूर्वी प्रांतों में और एक काबुल में.

कैंप फीनिक्स क्या है?

ये काबुल के पास पुराना अमेरिकी (NATO) मिलिट्री बेस था. अमेरिका के समय यहां अफगान आर्मी को ट्रेनिंग दी जाती थी. 2021 में तालिबान सत्ता में आने के बाद ये बेस तालिबान के पास चला गया.

Advertisement
  • पाकिस्तान का दावा: अब यहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है. हथियार और गोला-बारूद स्टोर किया जाता है.
  • अफगानिस्तान का दावा: ये जगह अब ओमिद हॉस्पिटल (2000 बेड वाला ड्रग रिहैब सेंटर) बन गई है, जहां नशे के मरीज इलाज कराते थे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की ये 3 लाइफलाइन... अगर काट दे अफगानिस्तान तो बंद हो सकता है हुक्का-पानी!

पाकिस्तान ने कौन से हथियार इस्तेमाल किए? 

पाकिस्तान ने पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) के फाइटर जेट्स से प्रेसिशन एयरस्ट्राइक्स किए. अधिकारिक रूप से पाकिस्तान ने कोई खास हथियार का नाम नहीं बताया. 

कैसे किए गए स्ट्राइक्स?

रिपोर्ट्स और वीडियो में आग के बाद बार-बार धमाके दिखे, यानी वहां गोला-बारूद के गोदाम हो सकता है, क्योंकि उसी में इस तरह के धमाके हो सकते हैं. पाकिस्तान ने कहा – हमारे स्ट्राइक्स प्रेसाइज, डेलिबरेट और प्रोफेशनल थे. 

संभावित हथियार: ऐसे ऑपरेशंस में पाकिस्तान एयर फोर्स JF-17 थंडर फाइटर जेट्स का इस्तेमाल करता है. इन जेट्स पर लेजर गाइडेड बम या स्टैंड ऑफ ग्लाइड बम H-4 लगे होते हैं, जो दूर से सटीक निशाना लगाते हैं. 

कुछ रिपोर्ट्स में प्रेसिशन गाइडेड म्यूनिशन का जिक्र है. जिनकी रेंज 50 से 100 किलोमीटर है. ये हथियार रात में भी जीपीएस और लेजर के जरिए टारगेट करते हैं. अभी पक्का नहीं हैं कि हमले में कौन सा बम या मिसाइल का इस्तेमाल हुआ है. पाकिस्तान कह रहा है कि सिर्फ मिलिट्री टारगेट्स को निशाना बनाया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मोजतबा ने ऐसे दी मौत को मात... मिसाइल अटैक से कुछ सेकेंड पहले गार्डन में निकले थे

क्या मुनीर की सेना ने टारगेट चूक लिया?

पाकिस्तान का जवाब है कि उसने सही जगह मारा है. अस्पताल अलग है. कई किलोमीटर दूर. जो आग और धमाके दिख रहे हैं, वो आतंकियों के हथियारों के हैं.

अफगानिस्तान कह रहा है कि मुनीर की सेना से चूक हुई है. अस्पताल पर हमला हुआ है और सैकड़ों मरीज मारे गए हैं. 

दोनों तरफ वीडियो और फोटो आ रहे हैं. पाकिस्तान ने कहा – तालिबान फेक प्रोपगैंडा फैला रहा है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी लिखा कि अस्पताल और कैंप फीनिक्स पास-पास दिख रहे हैं, लेकिन सैटेलाइट और मैप्स पर थोड़ी दूरी है.

आगे क्या?

बचाव दल अभी भी मलबे से लाशें निकाल रहे हैं. पाकिस्तान ने कहा – ये ऑपरेशन गजब लिल-हक ऑपरेशन का हिस्सा है. हम TTP को खत्म करेंगे. तालिबान ने बदला लेने की धमकी दी है.  

ये सवाल अब भी बना हुआ है – क्या पाकिस्तान ने सही टारगेट मारा या चूक गया? पाकिस्तान का दावा है कि 6 स्ट्राइक्स में से कोई भी अस्पताल नहीं था. अफगानिस्तान कह रहा है कि सैकड़ों निर्दोष मारे गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement