Advertisement

यूटिलिटी

Rule Change: LPG के दाम से ATM कैश तक, 1 अक्टूबर से देश में ये 10 बड़े बदलाव, TV-एसी भी होंगे महंगे!

दीपक चतुर्वेदी
  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST
  • 1/11

सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और अक्टूबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों (Rule Change From 1st October) के साथ होने वाली है. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर उसके बुकिंग तक का रूल चेंज लागू होगा, तो वहीं बैंक एटीएम से लेकर फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े नियम भी बदलने जा रहे हैं. इसके साथ ही फेस्टिव सीजन से पहले ही टीवी, फ्रिज और AC महंगे होने वाले हैं. 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले ऐसे ही 10 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं, जिनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलेगा. (Photo: PTI)

  • 2/11

पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं और नए रेट जारी करती हैं. 1 अक्टूबर 2026 को भी देश के लोगों की निगाह इस पर टिकी रहेगी. बता दें कि बीते कुछ समय में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला है, लेकिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं. फिलहाल, इसकी कीमत दिल्ली में 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये का मिल रहा है. (Photo: ITG)

  • 3/11

दूसरा बदलाव: LPG सब्सिडी का रूल
अक्टूबर महीने की पहली तारीख से दूसरा बड़ा बदलाव भी एलपीजी से जुड़ा हुआ है. दरअसल, सरकार सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रीफिल प्राप्त करने के लिए 1 अक्टूबर से नया नियम लागू करने जा रही है, यूजर्स को अब LPG Subsidy पाने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन या ई-केवाईसी (LPG eKYC) पूरा करना अनिवार्य होगा. जिन्होंने ये काम पहले ही निपटा लिया है, उन्हें दोबारा इसे करना जरूरी नहीं है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/11

तीसरा बदलाव: OTP बेस्ड LPG डिलीवरी
अगले महीने की पहली तारीख से होने वाला तीसरा बड़ा चेंज भी एलपीजी यूजर्स से संबंधित है. दरअसल, पहली अक्टूबर से ओटीपी बेस्ड एलपीजी डिलीवरी सर्विस शुरू हो सकती है. OTP Based LPG डिलीवरी से मतलब ये है कि एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के समय अब सिर्फ कागजी रसीद नहीं, बल्कि ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए वन-टाइम पासवर्ड के वेरिफिकेशन की जरूरत होगी. (Photo: ITG)

  • 5/11

चौथा बदलाव: ATF के दाम बदलेंगे
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने के पहले दिन न सिर्फ LPG Cylinder Price में बदलाव करती हैं, बल्कि हवाई ईंधन या एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमत (ATF Price) में भी संशोधन कर नए रेट्स जारी करती हैं, इसमें होने वाला कोई भी बदलाव हवाई यात्रियों की जेब के खर्च में कटौती या बढ़ोतरी करता है. फिलहाल, दिल्ली में एटीएफ 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,09,450 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 98,247 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,09,873 रुपये प्रति किलोलीटर के भाव पर बिक रहा है. (Photo: ITG)

  • 6/11

पांचवां बदलाव: SBI ATM से जुड़ा नियम
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI के ग्राहक हैं, तो फिर 1 अक्टूबर 2026 से होने वाला पांचवां बदलाव आपके लिए है. एसबीआई के सेविंग अकाउंट होल्डर और सैलरी खाताधारक दोनों को कैश निकालने पर अधिक चार्ज देना पड़ सकता है. बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ब्रांच के जरिए खुले बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खातों वाले ग्राहकों को हर महीने 4 बार मुफ्त निकासी के बाद हर एटीएम निकासी पर 15 रुपये के साथ ही GST देना होगा. SBI के सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए अक्टूबर की शुरुआत से नियम बदल रहा है. इनके लिए मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट को 10 से घटाकर आधा यानी 5 किया जा रहा है. फ्री एटीएम विद्ड्रॉल लिमिट क्रॉस होने पर छठे ट्रांजैक्शन से 23 रुपये+ GST देना होगा. नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर फ्री लिमिट के बाद 11 रुपये+जीएसटी लागू होगा. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 7/11

छठा बदलाव: FD रेट्स से जुड़े रूल
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) फिक्‍स्ड डिपॉजिट के नियमों को बदलने (FD Rule Change) जा रहा है. यह बदलाव FD Interest Rates को लेकर हैं, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होने वाले है. नए नियम के तहत बैंकों को एफडी ब्याज दर की डिटेल रोजाना सुबह 10 बजे तक अपडेट करनी होगी. वेबसाइट पर इससे जुड़ी एक-एक डिटेल शो करनी होगी. इसके अलावा बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे एक ही तारीख को स्‍वीकार एफडी डिपॉजिट पर एक समान ब्‍याज दरें दे. इस मामले में कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए. वहीं बल्‍क डिपॉजिट पर डिफरेंशियल ब्‍याज यानी रन-ऑफ रेट्स से जुड़ा रूल भी चेंज होगा. (Photo: ITG)

  • 8/11

सातवां बदलाव: NRI निवेश 
अभी तक किसी प्रवासी भारतीय से संपत्ति खरीदना सामान्य संपत्ति सौदों की तुलना में थोड़ा अधिक कागजी कार्रवाई वाला होता है. लेकिन 1 अक्टूबर से इस प्रोसेस में बदलाव आने वाला है, क्योंकि आयकर विभाग प्रवासी खरीदारों के लिए टीडीएस प्रक्रिया को सरल बना रहा है. पहली तारीख से NRI से अचल संपत्ति खरीदने वाले निवासी व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) को टीडीएस के लिए अलग से टैक्स कटौती और TNN की जरूरत नहीं होगी. इसके बजाय, खरीदार अपने पैन (PAN Card) का उपयोग करके TDS की कटौती, जमा और रिपोर्टिंग कर सकेंगे. (Photo: GettyImage)

  • 9/11

आठवां बदलाव: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र
1 अक्टूबर 2026 से होने वाला अगला बदलाव जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन से जुड़ा हुआ है. इसमें देरी करने पर नियमों को काफी सख्त किया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 21 दिनों की विंडो के बाद देरी से कराए जाने वाले रजिस्ट्रेशन पर कड़ा जुर्माना लागू किया जा सकता है. इसके अलावा डेडलाइन के बाद लेट रजिस्ट्रेशन कराने पर अब हलफनामा भी जमा करना पड़ सकता है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 10/11

नौंवा बदलाव: TV-फ्रिज, AC खरीदना महंगा!
फेस्टिव सीजन (Festive Season) पर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीदना महंगा पड़ सकता है. अगर आप टीवी, फ्रिज, एसी समेत अन्य होम इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर बता दें कि 1 अक्टूबर से इनकी कीमतों में बढ़ोतरी (Price Hike From 1st October) की जा सकती है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक तांबा, इस्पात, एल्यूमीनियम और कच्चे तेल जैसे प्रमुख कच्चे माल की लागत में तेज वृद्धि के साथ माल ढुलाई शुल्क में इजाफे के कारण दाम बढ़ने वाले हैं. इसमें कहा गया है कि इन सामानों की कीमत में 8% तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. (Photo: ITG)

  • 11/11

दसवां बदलाव: 16 दिन बैंक हॉलिडे
अक्टूबर महीने में अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो फिर आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही घर से निकलें. बता दें कि अगले महीने साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. दशहरा, गांधी जयंती समेत अनेक मौकों पर बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम सर्विस के जरिए लेन-देन या बैंकिंग काम निपटाए जा सकते हैं. (Photo: ITG)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement