Navratri Vehicle Sales: हर सेकंड एक गाड़ी... नवरात्रि में बिके 11 लाख वाहन! इन गाड़ियों की डिमांड

Navratri Vehicle Sales 2026: पिछले साल नवरात्रि और जीएसटी 2.0 रिफॉर्म दोनों की शुरुआत एक ही दिन यानी 22 सितंबर 2025 हुई थी. जिसका सीधा असर वाहनों की बिक्री पर देखा गया था. लेकिन इस साल ऐसा नहीं है, लेकिन बावजूद इसके 10 दिनों के भीतर 11.23 लाख वाहन बिक गए.

Advertisement
नवरात्रि में कारों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है. Photo: ITG नवरात्रि में कारों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

Navratri Vehicle Sales 2026: नवरात्रि में बाजार सजा, शोरूम चमके और ग्राहकों ने गाड़ियों की चाबियां थामनी शुरू कर दी. 10 दिन में 11.23 लाख वाहन बिक गए. हिसाब लगाइए तो हर सेकंड एक से ज्यादा गाड़ी. लेकिन इस चमकती तस्वीर में एक पेंच भी है. बाइक और स्कूटर की रफ्तार बढ़ी, ट्रैक्टर और ट्रक भी आगे निकले, मगर कारों और एसयूवी की बिक्री धड़ाम से नीचे आ गई. सवाल है कि त्योहार के इस सीजन में आखिर बाजार का मूड क्या है, और क्या दिवाली तक गाड़ियों की बिक्री की रफ्तार यूं ही बनी रहेगी.

Advertisement

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक, नवरात्रि के 10 दिनों में इस साल कुल 11,23,086 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ. पिछले साल के नवरात्रि के 10 दिनों में तकरीबन 12,01,479 यूनिट वाहनों की बिक्री हुई थी. यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल की नवरात्रि थोड़ी फीकी पड़ी है. बिक्री में पूरे 6.52% की गिरावट देखने को मिली है.

यह भी पढें: न हेलमेट की जरूरत... न गिरने का डर! आया सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर

पिछले साल 22 सितंबर 2025 से जीएसटी 2.0 लागू हुआ था और इसी दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भी हुई थी. जीएसटी रिफॉर्म के चलते वाहनों की कीमतों में बंपर कटौती देखने को मिली थी, जिसका सीधा असर वाहनों की बिक्री पर भी पड़ा था. प्राइस कट के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक गाड़ियां खरीदने शोरूम पहुंचे थे. लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ है, लेकिन बावजूद इसके लोगों ने जमकर वाहन खरीदारी की है.

Advertisement

कारों की रफ्तार धीमी, टू-व्हीलर्स ने संभाला

नवरात्रि के दौरान दोपहिया वाहनों की मांग सबसे ज्यादा रही. इस दौरान 10 दिनों में 8,34,075 यूनिट दोपहिया वाहन बेचे गए हैं. जो पिछले साल इसी समय में बेचे गए 8,58,027 यूनिट की तुलना में तकरीबन 2.79% कम है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बात करें तो इस दौरान 75,758 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के 56,787 के मुकाबले 33.41% ज्यादा है. यानी लोगों ने इस नवरात्रि पर जमकर टू-व्हीलर्स खरीदे हैं. 

वहीं पैसेंजर व्हीकल्स यानी कारों की बात करें तो इस दौरान देश भर में कुल 1,82,728 यूनिट पैसेंजर व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है. जो पिछले साल के इस अवधि में रजिस्टर्ड हुए 2,34,004 यूनिट के मुकाबले तकरीबन 21.91% कम है. वहीं इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो इनकी सेल्स में तकरीबन 25.97% का इजाफा देखने को मिला है. पिछले साल के नवरात्रि में 9,768 यूनिट इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं, जो इस बार 12,305 यूनिट तक पहुंच गईं. यानी देश में EV को लेकर लोगों का क्रेज बढ़ रहा है.

नवरात्रि में ट्रैक्टरों की बिक्री में थोड़ा इजाफा देखने को मिला है. Photo: ITG

थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है. इस नवरात्रि देश भर में कुल 45,735 यूनिट तिपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है जो पिछले साल में रजिस्टर्ड हुए 49,450 यूनिट के मुकाबले तकरीबन 7.51% कम है. वहीं दूसरी ओर कमर्शिय व्हीकल्स की बिक्री का आंकड़ा 35,618 यूनिट रहा, जो पिछले साल बेचे गए 35,224 यूनिट के मुकाबले 1.12% ज्यादा है. ट्रैक्टर्स ने भी मामूली बढ़त दर्ज की है. इस नवरात्रि देश भर में कुल 22,690 यूनिट ट्रैक्टर्स रजिस्टर्ड हुए हैं, जो पिछले साल के 22,489 यूनिट के मुकाबले 0.89% ज्यादा है. 

Advertisement

यह भी पढें: चाय से पहले चार्ज होगी कार! 400KM रेंज वाली सस्ती EV लॉन्च, कीमत इतनी

FADA के अध्यक्ष साई गिरिधर का कहना है कि, बिक्री में बढ़ोतरी भले ही कम दिखाई दे रही हो, लेकिन पिछले साल का आधार काफी मजबूत था. उनके मुताबिक, पिछले साल बाजार में करीब 30 से 45 दिनों की एक्स्ट्रा डिमांड एक साथ सामने आई थी, जिससे बिक्री बढ़ी थी. ऐसे में इस साल बाजार में गिरावट की आशंका थी, लेकिन इसके बावजूद पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज होना अच्छी बात है.

उन्होंने यह भी कहा कि, "पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में गिरावट को सीधे तौर पर लो डिमांड का इंडिकेटर नहीं मानना चाहिए. पिछले साल जीएसटी कटौती का सबसे ज्यादा फायदा इसी सेगमेंट को मिला था. इसके अलावा, इस साल नवरात्रि और दशहरा के कैलेंडर में भी अंतर रहा है. पिछले साल नवरात्रि का त्योहार तकरीबन 11 दिन था, जबकि इस साल यह अवधि 10 दिन रही." 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »