22 October 2026
By: Aaj Tak Auto
BMW Motorrad अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को लगातार नए और अनोखे डिजाइन के साथ पेश कर रहा है.
Photo: Bmw.com
अब BMW एक ऐसे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर काम कर रही है, जो रुकने पर भी बिना स्टैंड के सीधा खड़ा रह सकता है.
Photo: Bmw.com
BMW Vision CE कॉन्सेप्ट पर बेस्ड इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का भारत में पेटेंट कराया गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है.
Photo: Bmw.com
BMW Vision CE की सबसे बड़ी खासियत इसका सेल्फ-बैलेंसिंग सिस्टम है. इसकी मदद से स्कूटर रुकने पर भी खुद को बैलेंस रख सकेगा.
Photo: Bmw.com
आम स्कूटरों की तरह इसे रोकने पर राइडर को पैर जमीन पर रखने की जरूरत नहीं होगी. इसी तरह, स्कूटर को चलाते समय भी बैलेंस बना रहेगा.
Photo: Bmw.com
इस सिस्टम में कई तरह के सेंसर और इलेक्ट्रिक एक्ट्यूएटर्स का इस्तेमाल किया गया है. ये मिलकर स्कूटर का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं.
Photo: Bmw.com
राइडर की सेफ्टी के लिए स्कूटर के चारों तरफ एक मजबूत केज दिया गया है, जो एक्सीडेंट इत्यादि के दौरान राइडर को सुरक्षा देगा.
Photo: Bmw.com
आगे की तरफ ट्यूबलर स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है. इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में फोर-पॉइंट सीटबेल्ट भी दी गई है.
Photo: Bmw.com
केज, बैकरेस्ट, हैंडलबार और दूसरे पार्ट्स पर फोम की कुशनिंग भी दी गई है, ताकि टक्कर के दौरान चोट लगने की आशंका को कम किया जा सके.
Photo: Bmw.com
BMW Vision CE के कॉन्सेप्ट की एक और खास बात यह है कि इसमें राइडर को हेलमेट, ग्लव्स और खास तरह के राइडिंग गियर की जरूरत नहीं है.
Photo: Bmw.com
ये स्कूटर अभी भारत में केवल पेटेंट मात्र हुआ है. इसलिए इसके लॉन्च के बाद ही ये बात कन्फर्म होगी कि, इसे चलाने के लिए हेलमेट चाहिए या नहीं.
Photo: Bmw.com
इसमें रियर-फेसिंग रडार और ड्राइवर असिस्टेंस इलेक्ट्रॉनिक्स दी गई है. ये सिस्टम पीछे से होने वाले किसी भी संभावित टक्कर से पहले अलर्ट करता है.
Photo: Bmw.com
BMW CE 04 में 8.5 kWh का हाई-वोल्टेज बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 130 किलोमीटर तक की रेंज देता है.
Photo: Bmw.com
इसमें परमानेंट मैग्नेट लिक्विड-कूल्ड सिंक्रोनस मोटर लगी है, जो अधिकतम 42 hp की पावर और 62 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर है.
Photo: Bmw.com