21 October 2026
By: Ashwin Satyadev
चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD ने अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार Seagull की नई जनरेशन लॉन्च कर दी है.
Photo: byd.com
छोटी हैचबैक होने के बावजूद इस बार कार में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इसमें पहले से ज्यादा जगह, 5 लोगों के बैठने की सुविधा और नई फ्लैश चार्जिंग तकनीक दी गई है.
Photo: byd.com
कंपनी ने इसके शुरुआती मॉडल की कीमत भी पहले के मुकाबले कम रखी है. चीन में इसकी शुरुआती कीमत 65,900 युआन (करीब 9.33 लाख रुपये) तय की है.
Photo: byd.com
नई BYD Seagull के साइज में बड़ी है. इसकी लंबाई 4,205 मिमी, चौड़ाई 1,810 मिमी और ऊंचाई 1,570 मिमी है. इसमें 2,650 मिमी का व्हीलबेस मिलता है.
Photo: byd.com
वहीं, पुराने मॉडल की लंबाई 3,780 मिमी, चौड़ाई 1,715 मिमी, ऊंचाई 1,540 मिमी और व्हीलबेस 2,500 मिमी था. नई जनरेशन की कार पुराने मॉडल से 425 मिमी लंबी है.
Photo: byd.com
इससे केबिन में पहले से ज्यादा जगह मिलती है. अब इसमें चार के बजाय पांच लोग बैठ सकते हैं. कार का पिछला लगेज स्पेस 1,380 लीटर तक बढ़ा दिया गया है.
Photo: byd.com
नई BYD Seagull में दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं. पहला मोटर 85 kW यानी 114 hp की पावर देता है, जबकि दूसरा 95 kW यानी 127 hp की पावर जनरेट करता है.
Photo: byd.com
इसमें BYD की सेकंड जनरेशन की ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. बैटरी के दो विकल्प 30.1 kWh और 39.2 kWh हैं.
Photo: byd.com
छोटी बैटरी सिंगल चार्ज में 320 किमी की रेंज देती है, जबकि बड़ी बैटरी वाला मॉडल एक बार चार्ज करने पर 420 किमी तक चल सकता है.
Photo: byd.com
नई Seagull में फ्लैश चार्जिंग सिस्टम दिया गया है जो केवल बड़ी बैटरी पैक के साथ मिलता है. इससे बैटरी को महज 5 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज किया जा सकता है.
Photo: byd.com
कार के केबिन को भी पहले से बेहतर बनाया गया है. इसमें हॉरिजॉन्टल डैशबोर्ड लेआउट और बेहतर क्वालिटी वाले मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है.
Photo: byd.com
इसमें 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन और DiLink 150 स्मार्ट कॉकपिट सिस्टम मिलता है. ड्राइवर की सीट को 6 तरह से इलेक्ट्रिक तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है.
Photo: byd.com
दोनों फ्रंट सीटों में थ्री-लेवल हीटिंग और वेंटिलेशन की सुविधा दी गई है. ड्राइवर की सीट में अलग-अलग मोड के साथ मसाज फीचर भी दिया गया है.
Photo: byd.com
इसके अलावा, कार में 50W वायरलेस फोन चार्जिंग, 127 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग और 8 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम मिलता है.
Photo: byd.com
इस हैचबैक कार LiDAR बेस्ड एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS दिया गया है. इसकी मदद से कार में कई मॉडर्न ड्राइविंग फीचर्स मिलते हैं.
Photo: byd.com
6 एयरबैग से लैस ये कार टायर फटने की स्थिति में भी गाड़ी को स्टेबल रखने वाला सिस्टम भी दिया गया है. इसमें 'टेन हॉरिजॉन्टल, फोर वर्टिकल' केज-स्टाइल बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है.
Photo: byd.com
नई Seagull को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है. भारत में इसकी लॉन्चिंग और प्लानिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
Photo: byd.com