किसी ने बेच दी हजारों कारें, तो कोई 239 पर सिमट गया, Maruti-Tata से Jeep तक कितनी हुई सेल

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मई 2026 ने नई रफ्तार दिखाई है. मई में कुल पैसेंजर व्हीकल डिस्पैच 4.40 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया है. जहां मारुति सुजुकी ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी, वहीं टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बीच दूसरे स्थान के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली. कुछ ब्रांड्स ऐसे भी हैं, जिनकी सेल हजार यूनिट से भी कम है.

Advertisement
Maruti Suzuki मई में सबसे ज्यादा कार बेचने वाला ब्रांड है. (Photo: ITG) Maruti Suzuki मई में सबसे ज्यादा कार बेचने वाला ब्रांड है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट के लिए मई 2026 एक शानदार महीना रहा है. इस महीने देश के टॉप ओईएम्स ने लगभग 4,40,808 यूनिट्स को डिस्पैच किया है. यानी इन तमाम कंपनियों ने भारत में कुल 4.40 लाख से ज्यादा कारों को बेचा है. पिछले साल मई के मुकाबले ये आंकड़ा 26 फीसदी ज्यादा है. 

मई 2025 में कंपनियों ने 3,49,713 यूनिट्स को बेचा था. हालांकि, अप्रैल के मुकाबले मई में सेल कुछ कम हुई है. ये कमी 0.2 फीसदी की है. मई 2026 में भी मारुति सुजुकी टॉप पर है. कंपनी ने भारत में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. वहीं टाटा और महिंद्रा के बीच दूसरे पायदान के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. 

Advertisement

टाटा मोटर्स भारत में दूसरा सबसे ज्यादा कार बेचने वाला ब्रांड है. हुंडई पिछले कई महीनों की तरह इस महीने भी चौथे स्थान पर है, जबकि टोयोटा पांचवें पायदान पर पहुंच गई है और किआ मोटर्स 6वें स्थान पर है. आइए जानते हैं इस महीने किस कंपनी ने कितनी कारें भारत में बेची हैं. 

टॉप-5 ब्रांड्स की सेल 

मई महीने में मारुति सुजुकी ने 1.90 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं. पिछले साल मई के मुकाबले इस साल कंपनी की सेल 40 फीसदी ज्यादा है. वहीं पिछले महीने के मुकाबले मारुति सुजुकी की सेल 4.3 फीसदी बढ़ी है. अप्रैल में 1.87 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं. 

यह भी पढ़ें: 31 दिनों में 1.70 लाख के पार हुई सेल, ये हैं टॉप सेलिंग EV ब्रांड्स

वहीं टाटा मोटर्स ने मई में 59,090 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल मई में कंपनी की सेल 41,557 यूनिट्स की थी और इस साल ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ 42.2 फीसदी की है. महिंद्रा तीसरे नंबर पर है, जिसकी मई 2026 में 58,021 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं हुंडई की मई में 47,837 यूनिट्स और टोयोटा की 30,574 यूनिट्स मई के बिकी हैं. 

Advertisement
मई 2026 में सेल
ब्रांड सेल (यूनिट्स)
मारुति सुजुकी 1,90,337
टाटा मोटर्स 59,090 
महिंद्रा 58,021
हुंडई 47,837
टोयोटा 30,574
किआ मोटर्स 27,586
एमजी  6,048
स्कोडा 5,760
होंडा 5,111
रेनो 4,113
निसान 2,948
फॉक्सवैगन 2,619
सिट्रोएन 525
जीप 239
कुल 4,40,808

सबसे कम सेल वाले 5 ब्रांड्स 

मई में सबसे कम सेल वाले ब्रांड्स की बात करें, तो शुरुआती दो नाम स्टेलेंटिस ग्रुप के हैं. जीप की मई 2026 में सिर्फ 239 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल मई में कंपनी ने 276 यूनिट्स को बेचा था. यानी ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल 13.4 फीसदी कम हुई है. 

यह भी पढ़ें: 31 दिनों में 15 लाख से ज्यादा सेल, ये हैं भारत के टॉप-5 टू-व्हीलर ब्रांड

वहीं सिट्रोएन ने इस महीने 525 कारें बेची हैं. पिछले साल कंपनी ने मई महीने में 333 कारें सेल की थीं. फॉक्सवैगन ने मई 2026 में 2,619 यूनिट्स को बेचा है. जबकि निसान ने 117.4 फीसदी की ग्रोथ के साथ 2,948 गाड़ियां बेच दी हैं. रेनो ने मई 2026 में 4,113 यूनिट्स को बेचा है. कंपनी ने पिछले साल मई में 2,502 यूनिट्स को बेचा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »