तेहरान में जैसे जैसे अली खामेनेई की अंतिम यात्रा आगे बढ़ रही है, उनके अंतिम दर्शनों के लिए आ रहे लोगों की तादाद भी बढ़ती जा रही है. काली पोशाक में आ रहे लाखों का हुजूम अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि दे रहा है. ना सिर्फ ईरान के अलग अलग शहरों से लोग तेहरान पहुंच रहे हैं, बल्कि दुनिया के अलग अलग मुल्कों में रह रहे ईरानी भी तेहरान आ रहे हैं.