scorecardresearch
 
पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती के लिए ओबामा रखेंगे कुछ नए विचार

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव के मुताबिक द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती की उम्मीद करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ अपनी बातचीत में नये विचार सामने रख सकते हैं.

Advertisement
X
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा

सुरक्षा हितों को आगे बढ़ाना
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा, ' मैं आश्वस्त हूं कि राष्ट्रपति ओबामा के साथ कुछ विचार पर बातचीत करेंगे कि किस तरह पाकिस्तान दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए और दोनों देशों के सुरक्षा हितों को आगे बढ़ाने के क्या किया सकता है.

संबंधों में रहा कुछ उतार-चढ़ाव
द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति को लेकर सवाल पर अर्नेस्ट ने कहा कि यह पता है कि अमेरिका और बीच संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव रहा है. उन्होंने कहा, ' मुझे लगता है इसी तरह की बात के बारे में और पिछले कुछ दशकों में दुनिया के कई तरह के देशों के साथ हमारे संबंधों के बारे में भी कही जा सकती है.'

इनपुट- भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement