scorecardresearch
 

ईरान जंग में अमेरिका को फिर झटका! दो और सैनिकों ने गंवाई जान... अब तक 16 जवानों की मौत

ईरान के साथ जारी युद्ध में अब तक अमेरिका के 16 सैनिक मारे जा चुके हैं. हाल ही में जॉर्डन में दो अमेरिकी सैनिक मारे गए. इससे पहले जुलाई में अरब सागर में हेलीकॉप्टर क्रैश में एक पायलट की मौत हुई थी. फरवरी में कुवैत में ड्रोन हमले में 6 सैनिक मारे गए थे, वहीं मार्च में इराक में विमान हादसे में 6 और सैनिक शहीद हुए थे.

Advertisement
X
जॉर्डन में हुए ईरानी हमलों में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई. (Photo: USAR Army)
जॉर्डन में हुए ईरानी हमलों में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई. (Photo: USAR Army)

ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिकी सेना को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है. हाल ही में इस युद्ध में दो और अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. इसके साथ ही अब ईरान जंग में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड सेंटकॉम ने बयान जारी करते हुए बताया कि जॉर्डन में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है. बता दें कि शांति वार्ता टूटने के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. ऐसे में वहां तैनात अमेरिकी सेना के कारण दूसरे देश भी ईरान के निशाने पर आ गए हैं. 

इसी साल 28 फरवरी को शुरू हुई जंग के कुछ ही समय बाद कुवैत के एक नागरिक बंदरगाह पर ईरान ने ड्रोन हमला किया था. इस हमले में एक साथ 6 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. ये सभी सैनिक आयोवा के एक सप्लाई और लॉजिस्टिक्स यूनिट का हिस्सा थे. वो एक शिपिंग कंटेनर जैसी इमारत में काम कर रहे थे, जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे.

मार्च में 7 अमेरिकी सैनिकों की मौत

इसके बाद, 1 मार्च को सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान ने हमला किया था. इस हमले में घायल हुआ सातवां अमेरिकी सैनिक एक हफ्ते से ज्यादा समय तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा, लेकिन फिर दम तोड़ दिया.

Advertisement

मार्च में इराक में ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों का समर्थन कर रहा एक केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया था. इस विमान हादसे में फिर 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई. इस तरह कुल 13 अमेरिकी सैनिकों की जान चली गई.

जुलाई में भी जारी मौतों का सिलसिला

बीते सोमवार को अमेरिकी सेना ने बताया कि अरब सागर में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से नौसेना के एक पायलट की मौत हो गई. वहीं, अब जॉर्डन में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में दो और अमेरिकी सैनिक मारे गए. अमेरिकी सेना की मानें तो इस हमले के बाद से एक अमेरिकी सैनिक फिलहाल लापता भी है. 

यह भी पढ़ें: इस दफे ईरान का प्रतिकार! जॉर्डन पर हमले में कई अमेरिकी सैनिक जख्मी, पैट्रियट इंटरसेप्टर फेल

ईरान समेत दुनिया के कई देश झेल रहे नुकसान

मिडिल-ईस्ट की इस जंग में अमेरिका के साथ-साथ ईरान को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, पिछले तीन हफ्तों में अमेरिकी हमलों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं और 500 से ज्यादा घायल हुए हैं. इसमें शुक्रवार को एक पुल पर हुए अमेरिकी हमले में मारे गए आठ लोग भी शामिल हैं. 

इसके अलावा, खाड़ी देशों, इजरायल और लेबनान में जहाजों पर काम करने वाले लोग, विदेशी मजदूर और आम नागरिक भी इस एयर स्ट्राइक में अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement