अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दिखाई देने लगा है. एसएंडपी ग्लोबल एनर्जी की रिपोर्ट के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और एलएनजी की आवाजाही प्रभावित हुई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत भी जोखिम को देखते हुए कुछ ऊर्जा आपूर्ति के लिए वैकल्पिक समुद्री मार्गों का उपयोग बढ़ा रहा है.