scorecardresearch
 

बांग्लादेश में हिंदुओं के दो मंदिरों में तोड़फोड़, आग लगाई

बांग्लोदश में हिंदुओं के दो मंदिरों में आज अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी. इन दो मंदिरों में एक मंदिर 100 वर्ष पुराना है.

Advertisement
X

बांग्लोदश में हिंदुओं के दो मंदिरों में आज अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी. इन दो मंदिरों में एक मंदिर 100 वर्ष पुराना है.

बीडीन्यूज24डॉटकॉम के अनुसार पहले हमले में हमलावरों ने बाघेरहाट जिले में एक प्राचीन मंदिर को आग लगा दी और कई मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुजारी प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे मंदिर से धुआं उठते देख उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई. पुजारी ने कहा कि लेकिन तब तक हमलावरों ने मां दुर्गा सहित कई मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और मां लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिक की मूर्तियों को आग लगा दी.

बाघेरघाट के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद निजामुल हक मोल्ला ने बताया कि पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी पहले ही शुरू कर दी है. एक अन्य घटना में हमलावरों ने सदर उपजिला के नोथुलाबाद यूनियन स्थित एक व्यक्ति के घर में बने एक निजी मंदिर को आग लगा दी. यह हमला राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए किया गया.

Advertisement

मंदिर के मालिक दशरथ राय ने कहा कि इस हमले के पीछे कुछ स्थानीय बीएनपी समर्थकों का हाथ है.

Advertisement
Advertisement