scorecardresearch
 
न्यूयार्क से इस्तांबुल जा रही तुर्की एयरलाइंस के विमान में बम की खबर, इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूयॉर्क से इस्तांबुल जा रहे तुर्की एयरलाइंस के विमान में बैठे लोगों की सांस उस वक्त अटक गई जब इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग अमेरिका के हैलिफैक्स एयरपोर्ट पर कराई गई.

Advertisement
X
न्यूयॉर्क-इस्तांबुल फ्लाइट में बम की खबर से मचा हड़कंप

दरअसल इस विमान में बम होने की धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हैलिफैक्स एयरपोर्ट पर कराई. इससे पहले सात जुलाई को बैंकॉक से इस्तांबुल जा रहे तुर्की एयरलाइंस के विमान में भी बम की खबर गलत निकली. बम की खबर पर इमरजेंसी लैंडिग कर दिल्ली में उतारे गए विमान की तलाशी पर कोई बम नहीं मिला था.

आतंकी हमलों से है दहशत का माहौल
गौरतलब है कि बीती 13 तारीख को पेरिस में हुए हमलों के बाद, तुर्की और फिर माली में भी आतंकी हमले होने से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है जिसे देखते हुए अफवाहों पर लोगों में डर फैल जा रहा है. काबिलेगौर यह भी है कि आईएसआईएस ने 31 अक्टूबर की सुबह मिस्र से रूस के सेंट पीट्सबर्ग के लिए चले एक रशियन विमान को गिरा भी दिया था. इस हवाई जहाज के क्रैश होने से 7 क्रू मेंबर्स समेत कुल 224 लोग बेमौत मारे गए थे. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस हमले का बदला लेने की बात कही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement