scorecardresearch
 

6 महीने पहले लॉन्च हुई SUV पर बंपर डिस्काउंट, 2.1 लाख तक होगी बचत

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अक्टूबर में आपको परफेक्ट डील मिल सकती है. अलग-अलग कंपनियां अपनी कारों पर अलग-अलग डील दे रही हैं. ऐसी ही एक डील रेनो डस्टर पर मिल रही है, जो इस साल ही लॉन्च हुई है. एसयूवी पर 2.1 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. आइए जानते हैं आप कैसे इस कार को सस्ते में खरीद सकते हैं.

Advertisement
X
Renault Duster को कंपनी ने मार्च 2026 में ही लॉन्च किया है. (Photo: ITG)
Renault Duster को कंपनी ने मार्च 2026 में ही लॉन्च किया है. (Photo: ITG)

रेनो इंडिया ने अपनी कारों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. इन ऑफर्स का फायदा उठाकर आप ब्रांड की गाड़ियों को सस्ते में खरीद सकते हैं. रेनो की गाड़ियों की बात हो रही है, तो सबसे पहले नाम आता है डस्टर (Renault Duster) का. इस कार को कंपनी ने मार्च में ही लॉन्च किया है. 

6 महीने पहले लॉन्च हुई इस एसयूवी पर 2 लाख रुपये से ज्यादा के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं. ध्यान रखें कि किसी कार पर मिल रहे ऑफर्स अलग-अलग डीलर्स के यहां अलग-अलग हो सकते हैं. साथ ही इन ऑफर्स के मिलना स्टॉर्क पर भी निर्भर करता है. 

अगर किसी डीलर के पास अच्छा-खासा स्टॉक है, तो वहां पर आपको ज्यादा बेहतर डील मिल सकती है. इसके अलावा डील के लिए आपको खुद भी कुछ नेगोशिएशन करना होगा. जितना बेहतर आप नेगोशिएट कर पाएंगे, उतनी अच्छी डील आपको मिलेगी. अब चलिए डस्टर पर मिल रहे आधिकारिक ऑफर की बात करते हैं. 

कितनी कर सकते हैं बचत? 

रेनो डस्टर पर आप ऑफर्स का फायदा उठाकर 2.1 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. कार के टेक्नो प्लस और आइकॉनिक वेरिएंट पर 50 हजार रुपये का कैश ऑफर मिल रहा है. साथ ही कार पर 1.1 लाख रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स मिल रहे हैं. वहीं इवोल्यूशन और एडवेंचर ट्रिम पर 50 हजार तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स कंपनी दे रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हाइब्रिड इंजन... धांसू माइलेज! आ रही है 7-सीटर DUSTER

अगर आप डस्टर (पुरानी) को डस्टर (नई) से एक्सचेंज करते हैं, तो कंपनी 1.5 लाख रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स दे रही है. टेक्नो प्लस और आइकॉनिक वेरिएंट्स पर 1.5 लाख तक के बेनिफिट्स मिलेंगे, जबकि इवोल्यूशन और एडवेंचर पर 1 लाख तक के बेनिफिट्स मिलेंगे. इसके अलावा कंपनी 10 हजार रुपये के लॉयल्टी बेनिफिट्स दे रही है. 

कीमत और खास बातें?

रेनो डस्टर 10.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. एसयूवी का टॉप वेरिएंट 18.49 लाख रुपये एक्स शोरूम पर आता है. इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. वहीं कंपनी इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी लॉन्च करने वाली है. 

यह भी पढ़ें: 19KM का माइलेज, CREAT से टक्कर, आ रहा DUSTER का सस्ता ऑटोमेटिक वेरिएंट

डस्टर ड्राइब्रिड को कंपनी 17 अक्टूबर को लॉन्च करेगी. ये कार 1.8 लीटर के पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड सेटअप के साथ आएगी. रेनो की इस मिडसाइज एसयूवी का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस और टाटा सिएरा जैसी कारों से होगा. हालांकि, सेल्स के मामले में अब तक इस कार ने कोई बड़ा कमाल नहीं किया है. 

मार्च में लॉन्च हुई इस एसयूवी की 1402 यूनिट्स बिकी थीं. वहीं अप्रैल में कंपनी ने डस्टर की 2359 यूनिट्स को बेच दिया. मई में कार की 1,267 यूनिट्स, जून में 1,011 यूनिट्स, जुलाई में 512 यूनिट्स और अगस्त में 406 यूनिट्स बिकी हैं. सितंबर महीने के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement