
अगर आप अपने घर के लिए AC खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए बहुत सही मौका हो सकता है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर साल की बड़ी सेल मानी जाने वाली Big Billion Days Sale की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने वाली है. VIP मेंबर्स और Flipkart Plus सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए अर्ली एक्सेस शुरू हो गया है. इस सेल में AC की कीमतों पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं इस सेल में मिल रही 5 सबसे बढ़िया AC डील्स के बारे में.
ऑफ सीजन और Flipkart सेल का फायदा
AC की सबसे ज्यादा जरूरत गर्मियों के मौसम में होती है, लेकिन उस समय इसकी कीमत काफी ज्यादा हो जाती है. वहीं, ठंड के मौसम में AC की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलती है. ऐसे में ऑफ सीजन के साथ फ्लिपकार्ट की इस सेल का फायदा उठाकर AC खरीदना आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है.
जानिए AC की बेस्ट डील्स के बारे में
TCL 2026 Model 1 Ton 3 Star Split Inverter AC
7-in-1 मोड के साथ आने वाला TCL का यह 1 टन कैपेसिटी वाला 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर AC है, जो आपके बेडरूम को आसानी से ठंडा कर सकता है. Flipkart बिग बिलियन डेज के दौरान आपको इस पर 47% का बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है.

इसकी MRP ₹48,991 है, लेकिन BBD सेल के दौरान इसकी कीमत ₹25,990 हो गई है. अगर आप छोटे और कॉम्पैक्ट रूम को ठंडा करने के लिए AC खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.
Godrej 2026 Model 1 Ton 3 Star Split Inverter AC
अगर आप एक हेवी ड्यूटी और AI-पावर्ड एयर कंडीशनर खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. यह Godrej का 1 टन 3 स्टार वाला स्प्लिट AC है और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसके साथ आपको 5-in-1 कन्वर्टिबल मोड भी देखने को मिलता है.

इसमें लगी AI टेक्नोलॉजी आपके डेली AC यूसेज को समझकर आपके लिए सही टेम्परेचर सेट करने में मदद करती है. डील की बात करें तो BBD सेल के दौरान आपको 33% का डिस्काउंट मिलने वाला है. इसकी MRP ₹42,990 है और सेल में इसकी कीमत ₹27,990 देखने मिल रहा है.
Daikin 2026 Model 1 Ton 3 Star Split Inverter AC
एयर कंडीशनर के मामले में भरोसे और रिलायबिलिटी की बात करें तो Daikin को काफी पसंद किया जाता है. Daikin का 2026 मॉडल 1 टन कैपेसिटी वाला 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर AC है, जो इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है.

BBD सेल में मिलने वाली डील की बात करें तो इस पर 33% का भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. इस प्रोडक्ट की MRP ₹48,500 है, लेकिन सेल में आपको यह ₹32,490 में देखने को मिल रहा है.
Samsung Bespoke AI 2026 Model 0.95 Ton 3 Star Split AC
सेल में मिलने वाले एडवांस AC की बात करें तो Samsung का Bespoke AI AC एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें AI टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है, जो आपको बेहतर कंफर्ट देने में मदद करती है. कैपेसिटी की बात करें तो यह 0.95 टन का AC है और 3 स्टार रेटेड है.

BBD सेल में इस इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर बंपर 52% का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. इस प्रोडक्ट की MRP ₹67,990 है और सेल में यह ₹32,490 में देखने को मिल रहा है.
Blue Star 2026 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC
अगर आप ज्यादा कैपेसिटी वाला AC खरीदना चाहते हैं, तो Blue Star का यह मॉडल आपके लिए बढ़िया डील हो सकता है. 5-in-1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आने वाला यह 1.5 टन का AC है. इसके अंदर आपको इन्वर्टर टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलती है.

BBD सेल की बात करें तो इस पर 41% का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. इस प्रोडक्ट की MRP ₹61,000 है और सेल के दौरान इसकी कीमत ₹35,990 देखने को मिल रही है.
बैंक और एक्सचेंज ऑफर से और फायदा
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में बैंक ऑफर्स की मदद से आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. कार्ड और बैंक ऑफर की मदद से AC की कीमत को और कम किया जा सकता है. साथ ही, एक्सचेंज ऑफर में आपको ₹6,500 तक का फायदा मिल सकता है. ऐसे में इन ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इस BBD सेल में AC खरीदते समय अपनी बचत और बढ़ा सकते हैं.