scorecardresearch
 

रूस-यूक्रेन युद्ध: कीव के रिहायशी इलाके में एयर स्ट्राइक, 4 की मौत, कनाडा PM ने की निंदा

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाकर बड़ा हमला किया है, जिसमें कई रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और रूस से आक्रामकता बंद करने की मांग की है.

Advertisement
X
रूसी हमले में कई इमारतें तबाह हो गईं. (Photo- Screengrab)
रूसी हमले में कई इमारतें तबाह हो गईं. (Photo- Screengrab)

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोनों से बड़ा हमला किया. इस एयर स्ट्राइक में कई रिहायशी इमारतों और स्कूलों को भारी नुकसान पहुंचा है. इस हमले में 4 लोगों की मौत होने की भी खबर है.

कीव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे (भारतीय समयानुसार तड़के) एक के बाद एक कई जोरदार धमाके सुनाई दिए. इन धमाकों से ठीक पहले यूक्रेन की एयरफोर्स ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक चेतावनी जारी की थी. 

कीव के मेयर के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. मलबे को हटाने और घायल लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू टीमें तैनात हैं. हमले के बाद पूरे यूक्रेन में एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

लुक्यानिव्का इलाके में भारी तबाही

कीव में हुए हमले का खौफनाक मंजर कैमरों में कैद हुआ. वीडियो में कीव के आसमान में आती हुई मिसाइलों और हथियारों से निकलने वाली रोशनी की तेज लकीरें साफ देखी जा सकती हैं. इन मिसाइलों के गिरने से कीव के लुक्यानिव्का इलाके में भारी तबाही हुई है और वहां भयंकर आग लग गई है.

Advertisement

एयरफोर्स ने कहा था कि रूस उनके खिलाफ अपनी बेहद खतरनाक 'ओरेशनिक' इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च कर सकता है. हालांकि, एयरफोर्स ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इस हमले में ओरेशनिक मिसाइल का इस्तेमाल हुआ है या नहीं. 

2024 में पहली बार ओरेशनिक मिसाइल से हमला

इससे पहले साल 2024 में जब यूक्रेन के डनिप्रो शहर पर पहली बार ओरेशनिक मिसाइल से हमला हुआ था, तब वीडियो में देखा गया था कि उसका हर वॉरहेड गिरने के बाद छोटे-छोटे हिस्सों में बंटकर तबाही मचाता है.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने की निंदा

कीव के रिहायशी इलाकों और स्कूलों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, कनाडा आज रात कीव में नागरिक ठिकानों पर रूस के किए गए बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता है. हम रूस से मांग करते हैं कि वो इन हमलों को तुरंत रोके और इस अवैध आक्रामक युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement