कीव
कीव (Kyiv) यूक्रेन देश की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है (Capital of Ukraine). यह उत्तर-मध्य यूक्रेन में नीपर नदी के किनारे स्थित है (Dnieper River). 1 जनवरी 2021 तक 2,962,180 के साथ कीव यूरोप का सातवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया (Seventh-most Populous City in Europe). कीव पूर्वी यूरोप का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक, वैज्ञानिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक केंद्र है. यह कई उच्च तकनीक उद्योगों, उच्च शिक्षा संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों का शहर है.
कहा जाता है कि शहर का नाम ची के नाम पर पड़ा है, जो इसके चार महान संस्थापकों में से एक है. अपने इतिहास के दौरान, कीव, पूर्वी यूरोप के सबसे पुराने शहरों में से एक है. यह शहर संभवत: 5वीं शताब्दी के प्रारंभ में एक वाणिज्यिक केंद्र के रूप में अस्तित्व में आया था. सोवियत रूस (Soviet Russia) से अलग होने के बाद, 1918 में, यूक्रेनी पीपुल्स रिपब्लिक (Ukrainian People's Republic) ने कीव को राजधानी के रुप में घोषित कर दिया. द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौरान शहर लगभग पूरी तरह से बर्बाद हो गया था, लेकिन युद्ध के बाद यह शहर व्यवस्थित होने लगा और सोवियत संघ (Soviet Union) का तीसरा सबसे बड़ा शहर बना रहा. देश के बाजार अर्थव्यवस्था और चुनावी लोकतंत्र में परिवर्तन के कीव यूक्रेन सबसे धनी शहर बना गया (History of Kyiv).
नीपर नदी (Dnieper River) स्वाभाविक रूप से कीव को राइट बैंक (Right Bank) और लेफ्ट बैंक (Left Bank) क्षेत्रों में विभाजित करती है. कीव का अधिकांश व्यावसायिक और सरकारी संस्थान राइट बैंक पर स्थित हैं. लेफ्ट बैंक मुख्य रूप से आवासीय है. नदी के दोनों ही तरफ बड़े औद्योगिक और हरित क्षेत्र हैं. ऐसा कहा जाता है कि गर्मियों में कीव के एक छोर से दूसरे छोर तक पेड़ों की छाया में चल सकते हैं (Location of Kyiv).
कीव एक हरे भरे शहर के रूप में जाना जाता है जिसमें दो वनस्पति उद्यान और कई बड़े और छोटे पार्क हैं. द्वितीय विश्व युद्ध में यूक्रेन के इतिहास का राष्ट्रीय संग्रहालय यहां स्थित है, जो सैन्य इतिहास के इनडोर और आउटडोर दोनों को संजोए हुए (Nation Museum of Kyiv ). इस शहर में स्थित ऐतिहासिक और आधुनिक इमारतें पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते हैं (Tourism of Kyiv).
रूस के ताबड़तोड़ हमलों से यूक्रेन की राजधानी कीव में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है. इन हमलों में कई लोगों की मौत हो गई. रूसी सेना ने रात भर इस्कंदर-एम मिसाइलों और गेरान ड्रोन का इस्तेमाल करके यूक्रेन के सैन्य और ईंधन इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़बरदस्त हमला किया. कीव के अलावा मायकोलाइव, खार्किव, सुमी और चेर्निहाइव क्षेत्रों में भी कई ठिकानों को निशाना बनाया गया. देखें वीडियो.
रूसी मिसाइल हमलों से एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव दहल उठी. बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में तीन लोगों की जान चली गई. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. हमलों के बाद शहर में हुए कई धमाके सुनाई दिए. कीव मेयर ने दो जिलों में हमलों के बाद आग भड़कने की बात कही. देखें दुनिया आजतक.
यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहर अभी तक रूसी हमलों से उबर नहीं पाए. कई घंटों तक हुई बम वर्षा से तबाही का ऐसा तांडव देखने को मिला है जिससे उबरने में यूक्रेन को अभी वक्त लगेगा. 3000 किलो के एक नहीं, बल्कि कई बम रूस ने बरसाए. जगह-जगह धमाकों की आवाज, आग के शोले और धुएं का गुबार ही दिखाई दिया. देखें.
रूस ने यूक्रेन पर 29 हाई-स्पीड मिसाइलें दागीं, जिनको एयर डिफेंस सिस्टम रोक नहीं पाया. कीव में हमलों में 11 लोग मारे गए हैं. यूक्रेन में इंटरसेप्टर मिसाइलों की भारी कमी है, जिसका रूस फायदा उठा रहा है.
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने दर्जनों मिसाइलें दागीं. ड्रोन से भी हमले हुए. रूसी हमलों में एक रिहायशी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है.
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और भीषण हो गया है. यूक्रेन लगातार लंबी दूरी के हमले रूस पर कर रहा है जिससे गुस्साए रूस ने कीव पर इतने बम बरसाए हैं कि हर तरह बर्बादी का मंजर दिखाई दे रहा है. कई लोग मारे गए हैं, इमारतें जमींदोज हो गईं. उसने कीव पर करीब 500 ड्रोन और 70 से ज्यादा मिसाइलें दाग दीं. देखें वीडियो.
इस वक्त की सबसे बड़ी, सबसे सनसनीखेज खबर सीधे यूक्रेन की राजधानी कीव और मॉस्को से आ रही है. कीव पर अब तक का सबसे विनाशकारी हमला हुआ है, जिसने पूरी दुनिया को दहला दिया है. पुतिन की सेना ने एक साथ दर्जनों मिसाइलें और घातक ड्रोन दागकर पूरी कीव को हिला कर रख दिया है. देखें...
रूस ने कीव पर अब तक का सबसे विनाशकारी हमला किया है. जिसने पूरी दुनिया को दहला दिया है. पुतिन की सेना ने एक साथ दर्जनों मिसाइलें और घातक ड्रोन दागकर पूरी कीव को हिला कर रख दिया है. अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. देखें भयावह तस्वीरें.
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर भीषण हमला किया है...बुधवार रात से जारी रूसी मिसाइल-ड्रोन की बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही.. हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं... डरे लोगों ने मेट्रो स्टेशन में शरण ली है. देखें दुनिया आजतक.
रूस ने एक बार फिर कीव को निशाना बनाया है. रूस के एयर स्ट्राइक में कीव में एक नौ मंजिला इमारत को नुकसान पहुंचा है. ताजा तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि हमले के बाद इमारत से धुएं का गुबार उठ रहा है. इस हमले में एक शख्स की मौत की खबर है. देखें वीडियो.
यूक्रेन की राजधानी कीव से लेकर आसपास के कई इलाकों तक रूसी हमलों से भारी नुकसान हुआ है. रूसी हमलों में चीन के ब्रांड जीकर का शोरूम भी तबाह हो गया. इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार बेचने वाले शोरूम पर मिसाइल हमले की वजह से आग लग गई. देखें वीडियो.
रूस ने यूक्रेन के कीव, खारकीव और निप्रो जैसे कई शहरों पर 60 से अधिक घातक मिसाइलों से भीषण हमला किया है. इस हमले में रिहायशी इमारतें तबाह हो गईं. कई लोग मारे गए.
चार साल से जारी युद्ध के बीच रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है. रूस द्वारा दागे गए सैकड़ों ड्रोन और घातक मिसाइलों के इस घंटों लंबे हमले में राजधानी समेत अन्य क्षेत्रों में छह लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
रूस ने कीव पर हमले के लिए अपनी सबसे घातक मिसाइलों का इस्तेमाल किया. रूसी रक्षा मंत्रालय ने खुद कहा है कि रूसी सेना ने ओरेश्निक, इस्कंदर, किन्झल और ज़िरकॉन मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमले किए. यूक्रेनी सैन्य कमान सुविधाओं, हवाई अड्डों और सैन्य-औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर ये अटैक किए गए. देखें वीडियो.
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाकर बड़ा हमला किया है, जिसमें कई रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और रूस से आक्रामकता बंद करने की मांग की है.
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले किए है. हमले में रिहायशी इमारतों और स्कूलों को नुकसान पहुंचा. एक इमारत का वीडियो भी सामने आया. जहां से धुएं का गुबार उठ रहा है. पूरी इमारत तबाह हो गई. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई.
यूक्रेन की राजधानी कीव में हुई गोलीबारी में 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है, जबकि कम से कम 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस पर भी हमलावर ने गोलियां चलाईं.
रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी है, रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर रात भर मिसाइल और ड्रोन से बड़े हमले किए. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिनमें कुछ को यूक्रेनी एयर डिफेंस ने नष्ट किया. हाल में हुई अमेरिका मध्यस्थता वाली वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई, जिससे संघर्ष के शांत होने की संभावना कम है.
रूस का कहना है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का निमंत्रण दिया है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में कूटनीतिक प्रयास तेज होते जा रहे हैं.
रूस ने कीव पर रात को मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया जिससे शहर में भारी तबाही हुई है. कीव के 88 हजार घरों की बिजली चली गई है और वहां कड़ी ठंड के बीच यह हमला हुआ है. हाल ही में कई पावर स्टेशन रूस के हमलों के कारण बंद हो चुके हैं. इस समय कीव के बहुत हिस्से में बिजली, पानी और गर्माहट की सुविधाएं बिल्कुल नहीं हैं. हमला Kh-22 मिसाइलों से किया गया था, जिन्हें Tu-22 बमवर्षक से छोड़ा गया था.
यूक्रेन के दो सबसे बड़े शहरों कीव और खारकीव पर रूस ने शनिवार तड़के बड़े पैमाने पर हमला किया. कीव में ड्रोन और मिसाइल हमलों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि खारकीव में 11 लोगों को चोटें आईं. यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक, राजधानी पर 100 से ज्यादा ड्रोन दागे गए. कई इलाकों में आग लगी और बिजली-हीटिंग व्यवस्था प्रभावित हुई. हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं.