पाकिस्तान के ने माना है कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन को मान्यता देना पाकिस्तान की बड़ी भूल थी, लेकिन उन्होंने अलकायदा के जन्म के लिए पश्चिमी देशों और अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया.
यूथ पार्लियामेंट को संबोधित करते हुए शुक्रवार को मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान एकमात्र देश था जिसने 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता दी क्योंकि सऊदी अरब और यूएई बाद में पीछे हट गए थे. 71 साल के मुशर्रफ ने माना कि तालिबान शासन को मान्यता देना पाकिस्तान की तरफ से बड़ी भूल थी.