scorecardresearch
 

फ्रांस के साथ राफेल पर डील फाइनल, शुक्रवार को समझौते पर होंगे हस्ताक्षर

सरकार ने फ्रांस के साथ 36 लड़ाकू विमानों की खरीद के बहुप्रतिक्षित सौदे को मंजूरी प्रदान कर दी है. इस पर 7.878 अरब यूरो की लागत आएगी. शुक्रवार को फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां जीन यीव्स ली ड्रियान की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे.

Advertisement
X
36 राफेल लड़ाकू विमानों की डील फाइनल
36 राफेल लड़ाकू विमानों की डील फाइनल

सरकार ने फ्रांस के साथ 36 लड़ाकू विमानों की खरीद के बहुप्रतिक्षित सौदे को मंजूरी प्रदान कर दी है. इस पर 7.878 अरब यूरो की लागत आएगी. शुक्रवार को फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां जीन यीव्स ली ड्रियान की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे.

रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस लड़ाकू विमान की खरीद पर संप्रग सरकार के काल की कीमत की तुलना में करीब 75 करोड़ यूरो बचाये जा सकेंगे जिसे नरेन्द्र मोदी सरकार ने रद्द कर दिया था. इसके अलावा इसमें 50 प्रतिशत आफ सेट का प्रावधान भी रखा गया है.

इसका अर्थ यह हुआ कि छोटी बड़ी भारतीय कंपनियों के लिए कम से कम तीन अरब यूरो का कारोबार और आफसेट के जरिये सैकड़ों रोजगार सृजित किये जा सकेंगे.

की आपूर्ति 36 महीने में शुरू हो जायेगी और यह अनुबंध किये जाने की तिथि से 66 महीने में पूरी हो जायेगी. पिछले 20 वर्षों में यह लड़ाकू विमानों की खरीद का पहला सौदा होगा. इसमें अत्याधुनिक मिसाइल लगे हुए हैं जिससे भारतीय को मजबूती मिलेगी.

Advertisement

सू़त्रों ने बताया कि सरकार ने बुधवार को औपचारिक रूप से अंतर सरकारी प्रदान कर दी जिस पर शुक्रवार को फ्रांस के रक्षा मंत्री की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये जायेंगे. फ्रांस के रक्षा मंत्री गुरुवार शाम भारत आ रहे हैं. उनके साथ देसाल्ट एविएशन, थेल्स और एमबीडीए के सीईओ के साथ शीर्ष सरकारी अधिकारी भी होंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement