पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने शनिवार को कहा कि भारत यदि हमारे नागरिकों की आबादी को निशाना बनाना जारी रखता है तो इस्लामाबाद ‘पूरी ताकत के साथ’ जवाब देगा.
रक्षामंत्री ने कहा, ‘हम इस स्थिति का हर मोर्चे पर जवाब देंगे. यदि हम पर थोपा जाता है तो हम उससे अच्छी तरह निपटेंगे.’ आसिफ ने कहा,‘हमें जवाब देने, पूरी ताकत के साथ जवाब देने का पूरा अधिकार है.'
भारत को मुंहतोड जबाब देंगे
उन्होंने कहा,‘यदि भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करता है और आक्रमण फिर से होता है तो हम अपनी गृहभूमि की रक्षा करेंगे और से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे.’ आसिफ ने कहा कि मुद्दे को अगले महीने महासभा में उठाएंगे.
-इनपुट भाषा