scorecardresearch
 

नेपाल में बिहार के 5 लड़के गिरफ्तार, 15 वर्षीय नेपाली लड़के के अपहरण का आरोप

नेपाल में 5 भारतीय टीनेजर्स को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उन्होंने 15 वर्षीय एक लड़के का अपहरण किया और उसके परिवार से फिरौती की मांग की.

Advertisement
X
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग बिहार के बेतिया के रहने वाले 18 साल के लड़के हैं. (Photo: Representational)
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग बिहार के बेतिया के रहने वाले 18 साल के लड़के हैं. (Photo: Representational)

नेपाल की राजधानी काठमांडू से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. पुलिस ने एक किडनैपिंग केस में भारत के पांच टीनेजर्स को गिरफ्तार किया है.

काठमांडू के एक होटल में चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, पुलिस ने बंधक बनाए गए 15 वर्षीय एक नेपाली लड़के को सुरक्षित छुड़ा लिया और अपहरण के आरोप में 5 भारतीय टीनेजर्स को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, इस पूरी साजिश की शुरुआत सोमवार को हुई थी. बताया जा रहा है कि भारतीय टीनेजर्स ने काठमांडू से करीब 150 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित चितवन जिले से 15 साल के एक नेपाली लड़के का अपहरण किया था.

यह भी पढ़ें: मेफेड्रोन ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल पर सरकार ने कसा शिकंजा, घोषित किया 'कंट्रोल सब्सटेंस'

अपहरण करने के बाद आरोपी लड़के को लेकर काठमांडू आ गए और यहां के एक होटल को अपना ठिकाना बनाया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 15 साल के लड़के को बंधक बनाकर रखने के बाद किडनैपर्स ने उसके परिवार से फिरौती की मांग की थी.

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मंगलवार को होटल में छापा मारकर अपहरण में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग बिहार के बेतिया के रहने वाले 18 साल के लड़के हैं. पुलिस ने आगे जानकारी दी कि बचाव अभियान के दौरान अगवा किए गए लड़के को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

Advertisement

वहीं, गिरफ्तार टीनेजर्स को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए चितवन जिला पुलिस के पास भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement