scorecardresearch
 

नेपाल ने की दुनिया के लोगों से प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में मदद की अपील

विनाशकारी भूकंप की त्रासदी से जूझ रहे नेपाल ने मंगलवार को दुनिया के लोगों से प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में अपना योगदान करने की अपील की है. नेपाल भूकंप में 7,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं. रिएक्टर स्केल 7.9 तीव्रता के भूकंप में लाखों लोग घायल हुए हैं.

Advertisement
X
symbolic image
symbolic image

विनाशकारी से जूझ रहे नेपाल ने मंगलवार को दुनिया के लोगों से प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में अपना योगदान करने की अपील की है. में 7,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं. रिएक्टर स्केल 7.9 तीव्रता के भूकंप में लाखों लोग घायल हुए हैं.

नेपाल के गृह मंत्रालय ने अपनी अपील में कहा कि प्रधानमंत्री कोष पूरी तरह से एक राहत कोष है, जिसकी स्थापना सरकार द्वारा की गई है और इसका इस्तेमाल बचाव, इलाज, राहत, पीड़ितों का पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए किया जाता है.

के उद्देश्य से नेपाल सरकार या किसी अन्य देश और अंतर्राष्ट्रीय स्रोत से मिलने वाले फंड को इसमें जमा किया जाता है. यह पूरी तरह प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए है. यह फंड किसी और कार्य में खर्च नहीं किया जाता है.

विदेशी व्यक्ति फंड की वेबसाइट पर जाकर अपने वीजा या मास्टरकार्ड्स से अपना करने में योगदान कर सकते है. जो लोग बैंक के माध्यम से सीधा योगदान करना चाहते हैं, वे बैंक खातों के माध्यम से अपना योगदान कर सकते हैं.

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement