scorecardresearch
 

नेपाल में पेट्रोल संकट का असर: अब हफ्ते में 2 दिन छुट्टी, सरकारी दफ्तरों में नया टाइम लागू

Nepal petrol crisis: नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी का असर अब सरकारी कामकाज पर भी दिखने लगा है. सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हफ्ते में दो दिन की छुट्टी लागू कर दी है.

Advertisement
X
ईंधन संकट ने सरकार को मजबूर किया.(File Photo:PTI)
ईंधन संकट ने सरकार को मजबूर किया.(File Photo:PTI)

नेपाल सरकार ने रविवार को दो महत्वपूर्ण लिए हैं, जिसके तहत अब सरकारी कार्यालयों के लिए शनिवार और रविवार को दो दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित किया है. नए फैसले में सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है.

सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में अब शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी. उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम आपूर्ति में उत्पन्न असहज स्थिति के कारण यह निर्णय लिया गया है.  

नेपाल में अब तक सिर्फ शनिवार को साप्ताहिक अवकाश मिलता था लेकिन इस हफ्ते से अब शनिवार के साथ रविवार को भी अवकाश दिया जाएगा. सरकार ने सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित करने का भी निर्णय लिया है.

मंत्रिपरिषद की बैठक ने शैक्षिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालयों का समय 9 से 5 बजे तक बनाए रखने का निर्णय किया है. यह समय-सीमा शैक्षिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालयों पर लागू होगी.

आज तक नेपाल में सरकारी दफ्तरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम होता था जिसमें सुबह एक घंटे का समय बढ़ाया गया है.

Advertisement

यह नई व्यवस्था सोमवार से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगी. सरकारी दफ्तरों में अब कर्मचारियों को सुबह एक घंटा पहले यानी 9 बजे रिपोर्ट करना होगा ताकि कार्यक्षमता प्रभावित न हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement