scorecardresearch
 

'कूटनीति से शांति के रास्ते पर लौटें...', मिडिल ईस्ट में टेंशन बढ़ने पर भारत ने सिखाया शांति का पाठ

भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है.

Advertisement
X
भारत सरकार ने मिडिल ईस्ट में तनाव पर चिंता जताई. (File photo)
भारत सरकार ने मिडिल ईस्ट में तनाव पर चिंता जताई. (File photo)

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से गुजर रहे कमर्शियल जहाजों पर हालिया हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है. 

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम से शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है. इसके साथ ही, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के बिना रुके संचालन पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है.

भारत ने अपने लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराते हुए सभी संबंधित पक्षों से संवाद और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आग्रह किया ताकि इस संघर्ष का शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान निकाला जा सके. विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं. क्षेत्रीय अस्थिरता का असर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजारों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जो भारत के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

Advertisement

्

बता दें कि अमेरिका और ईरान के रिश्ते एक बार फिर तेजी से बिगड़ रहे हैं. अमेरिका ने कुछ घंटे पहले ही ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए थे. ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है. इससे बौखलाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि आज रात ईरान पर और हमले होंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टूक कहा कि मैं ईरान को छोटी सी चेतावनी दे रहा हूं. हम आज रात उन पर जबरदस्त हमला करने जा रहे हैं. ट्रंप ने सिर्फ इतना ही नहीं कहा. जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म हो गया है तो उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेनाओं ने रातभर में 28 जहाजों को तहस-नहस किया है और अगर जरूरत पड़ी तो हम शायद ईरान के और भी जहाजों को नष्ट करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement