scorecardresearch
 

Mitchell Starc Record: मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, WTC में झटके सबसे ज्यादा विकेट, एक साथ कई दिग्गजों को पछाड़ा

पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे मुकाबले में जोरदार वापसी की है. इस मुकाबले के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने गेंद के साथ इतिहास रचते हुए कई बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

Advertisement
X
स्टार्क ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (PHOTO: AFP)
स्टार्क ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (PHOTO: AFP)

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से ड्रामे और रोमांच से भरपूर रहा. दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए बांग्लादेश पर 101 रनों की मजबूत शिकंजा कस लिया है.

मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की धारदार गेंदबाजी के सामने मेहमान बांग्लादेशी टीम ताश के पत्तों की तरह महज 64 रनों पर ढेर हो गई. ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आसानी से मैच पर कब्जा जमा लेंगे. लेकिन शोरफुल इस्लाम का तूफान अभी बाकी था. उन्होंने अपनी आग उगलती गेंदों से ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया.

शोरफुल इस्लाम ने झटके 6 विकेट

मुश्किल घड़ी में स्टीव स्मिथ (42 रन) और कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला. स्मिथ के पैवेलियन लौटने के बाद भी ग्रीन एक चट्टान की तरह क्रीज पर डटे रहे और जुझारू फिफ्टी ठोक कर टीम को 165/8 के स्कोर तक पहुंचाया. दिन का खेल खत्म होने तक ग्रीन (51*) और लियोन (10*) नाबााद लौटे. बांग्लादेश के लिए 6 शिकार करने वाले शोरफुल इस्लाम ने अपनी टीम की मुकाबले में सनसनीखेज वापसी कराई है.

Advertisement

मिचेल स्टार्क ने गेंद से बरपाया कहर

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान करने का काम किया. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट निकालकर बांग्लादेशी पारी की कमर तोड़ दी. उन्होंने अपने स्पेल में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत बांग्लादेश की पूरी टीम महज 64 रनों पर ढेर हो गई.

WTC इतिहास के नंबर-1 गेंदबाज बने स्टार्क

इस तूफानी स्पेल के साथ मिचेल स्टार्क अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. 56 मैचों में उनके नाम अब 230 विकेट दर्ज हो चुके हैं. इस मामले में उन्होंने अपनी ही टीम के कप्तान पैट कमिंस और स्पिनर नाथन लियोन (दोनों के 225-225 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (195 विकेट) चौथे और जसप्रीत बुमराह (185 विकेट) पांचवें स्थान पर हैं.

डेल स्टेन का रिकॉर्ड भी टूटा

इसके साथ ही स्टार्क के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 440 विकेट हो गए हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पेसर डेल स्टेन (439 विकेट) को पछाड़कर ऑल-टाइम लिस्ट में 10वां स्थान हासिल कर लिया है. स्टार्क ने अपनी शुरुआती 22 गेंदों के भीतर ही बांग्लादेश के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement