scorecardresearch
 

बेरूत में हिज्बुल्लाह चीफ का सेक्रेटरी ढेर, IDF का दावा, लेबनान में ताबड़तोड़ हमले जारी

इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिज्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम के निजी सचिव अली यूसुफ हर्षी को मार गिराया है. रात भर चले हमलों में आईडीएफ ने आतंकी संगठन के कई ठिकानों, हथियारों के गोदामों और महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पॉइंट्स को भी निशाना बनाया है.

Advertisement
X
हिज्बुल्लाह का सेक्रेटरी इजरायली ऑपरेशन में ढेर. (photo: Pexels)
हिज्बुल्लाह का सेक्रेटरी इजरायली ऑपरेशन में ढेर. (photo: Pexels)

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए हिज्बुल्लाह के चीफ नईम कासिम के सेक्रेटरी और भतीजे अली यूसुफ हर्षी (Ali Yusuf Harshi) को मारने का दावा किया है. आईडीएफ ने बताया कि इसके साथ ही आईडीएफ ने रात भर लेबनान में हिज्बुल्लाह के बुनियादी ढांचे और हथियारों के जखीरे पर सिलसिलेवार हमले किए. इन कार्रवाइयों का उद्देश्य आतंकी संगठन के कमांड नेटवर्क को तोड़ना और हथियारों की सप्लाई लाइन को पूरी तरह ठप करना है.

इस बारे में जानकारी देते हुए इजरायली रक्ष बल ने बताया कि आईडीएफ ने बुधवार को रात भर बेरूत के एक इलाके में एयरस्ट्राइक की. इस हमले में हिज्बुल्लाह चीफ का सेक्रेटरी अली यूसुफ हर्षी मारा गया है. वह नईम कासिम का सलाहकार था और उसके कार्यालय की गतिविधियों के संचालन में भूमिका निभा रहा था.

आईडीएफ के मुताबिक, हर्षी के खात्मे से हिज्बुल्लाह के नेतृत्व तंत्र को बड़ा झटका लगा है. ये हमला बेरूत के उस इलाके में किया गया, जहां संगठन की महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित होती थीं.

आईडीएफ ने रात के दौरान लिटानी नदी के उत्तर से दक्षिण की ओर मूवमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाली दो मुख्य क्रॉसिंग को भी तबाह कर दिया है. इन रास्तों का इस्तेमाल हिज्बुल्लाह के कमांडरों और हजारों हथियारों, रॉकेटों व लॉन्चरों के ट्रांसफर के लिए किया जा रहा था. इस कार्रवाई से हिज्बुल्लाह की युद्ध क्षमता और रसद आपूर्ति पर गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है.

Advertisement

आईडीएफ ने बताया कि हवाई हमलों के दौरान दक्षिण लेबनान में हिज्बुल्लाह के लगभग 10 हथियारों के भंडारण केंद्रों, लॉन्चरों और कमांड सेंटरों को निशाना बनाया गया. इजराइली सेना ने संगठन के उन ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है, जहां से रॉकेट हमलों की योजना बनाई जा रही थी. आईडीएफ ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद के खिलाफ उनकी ये मुहिम हिज्बुल्लाह के ढांचे को पूरी तरह नष्ट करने तक जारी रहेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement