scorecardresearch
 

यरुशलम के सबसे पवित्र चर्च पर ईरान ने दागी मिसाइल! यीशु मसीह से है सीधा कनेक्शन

ईरान की मिसाइल यरुशलम के ऊपर फटी, टुकड़े Church of the Holy Sepulchre सहित पवित्र स्थलों के पास गिरे. इजरायल ने हमले की निंदा कर सभी धर्मों की सुरक्षा का दावा किया है.

Advertisement
X
यरुशलम की पवित्र साइट पर गिरी ईरानी मिसाइल (Photo: X/@Israel)
यरुशलम की पवित्र साइट पर गिरी ईरानी मिसाइल (Photo: X/@Israel)

ईरान द्वारा दागी गई एक मिसाइल यरुशलम के ऊपर फट गई और उसके टुकड़े शहर के कई सबसे पवित्र स्थलों के पास गिरे, जिनमें 'चर्च ऑफ़ द होली सेपल्चर' भी शामिल है. इजरायल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मिसाइल के टुकड़े 'चर्च ऑफ़ द होली सेपल्चर, अर्मेनियाई पैट्रिआर्केट, यहूदी क्वार्टर और अल-अक्सा मस्जिद के पास स्थित टेंपल माउंट पर गिरे हैं."

इज़रायली सरकार ने ईरानी शासन की निंदा करते हुए कहा कि उसने यरूशलम के पवित्र स्थलों पर मिसाइलें दागीं, जिससे यहूदियों, मुसलमानों और ईसाइयों सभी की जान खतरे में पड़ गई. इज़रायल अपनी राजधानी में सभी धर्मों के श्रद्धालुओं की रक्षा के लिए कदम उठा रहा है."

इजरायली प्रवक्ता ने क्या बताया?

इजरायली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मार्मोरस्टीन ने हमले वाली जगह के पास आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

उन्होंने कहा, "हम यहां 'चर्च ऑफ़ द होली सेपल्चर' के ठीक बगल में मौजूद हैं. ईरानी शासन की एक मिसाइल ने इसी जगह पर हमला किया."

यह भी पढ़ें: यरुशलम में मिसाइल हमला, 9 की मौत

चर्च ऑफ़ द होली सेपल्कर क्या है?

Advertisement

ऐतिहासिक रूप से चर्च ऑफ़ द होली सेपल्कर यरूशलेम के ईसाइयों के लिए सबसे पवित्र स्थल है. ईसाई परंपरा के मुताबिक, इस पवित्र स्थल में वह जगह शामिल है, जहां ईशा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, जिसे गोलगोथा या कलवारी के नाम से जाना जाता है और वह कब्र भी जहां उन्हें दफनाया गया था.

आज, चर्च के इस परिसर का संयुक्त रूप से कई अपोस्टोलिक ईसाई समुदायों द्वारा मैनेजमेंट किया जाता है, जिनमें कैथोलिक चर्च, ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च, अर्मेनियाई अपोस्टोलिक चर्च, कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च और इथियोपियाई ऑर्थोडॉक्स चर्च शामिल हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement