यरुसलम (Jerusalem) पश्चिमी एशिया का एक शहर है. भूमध्यसागरीय और मृत सागर के बीच यहूदी पहाड़ों में एक पठार पर स्थित, यह दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है. इसे तीन प्रमुख इब्राहीम धर्मों- यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम के लिए एक पवित्र शहर माना जाता है (Jerusalem, a Holy City).
इजरायल और फिलीस्तीनी दोनों यरुशलम को अपनी राजधानी के रूप में दावा करते हैं, क्योंकि इजरायल वहां अपनी प्राथमिक सरकारी संस्थाओं को बनाए रखता है और फिलिस्तीन राज्य अंततः इसे अपनी सत्ता की सीट के रूप में देखता है. इस विवाद के कारण, किसी भी दावे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त नहीं है (Jerusalem Political Situation).
इस शहर एक लंबा इतिहास रहा है. यरुशलम को कम से कम दो बार नष्ट किया गया, 23 बार घेरा गया, 44 बार कब्जा किया गया और 52 बार इस पर हमला किया गया. यरूसलम का डेविड सिटी वह पहला भाग जो चौथी सहस्राब्दी ईसा पूर्व में सबसे पहले बसा था (Jerusalem History).
दिसंबर 2007 तक यरुशलम की जनसंख्या 7,47,600 थी, जिसमें 63.7 फीसदी यहूदी, 33.1 फीसदी मुस्लिम और 2 फीसदी ईसाई हैं (Jerusalem Population).
यरुसलम की अर्थव्यवस्था लगभग धार्मिक तीर्थयात्रियों पर निर्भर करता है, क्योंकि यह जाफा और गाजा के प्रमुख बंदरगाहों से दूर है. यरुसलम के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल आज भी विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं (Jerusalem Economy).
यरुशलम में एक शख्स ने नन पर हमला कर दिया. अब इजरायल पुलिस ने इस हमले का वीडियो जारी किया है. इजरायली पुलिस की ओर से जारी वीडियो में एक शख्स नन को धक्का देकर गिराता दिख रहा है. शख्स एक बार फिर से नन के पास आता है और उसे लात मारने की कोशिश करता है. तभी सामने से आ रहा एक व्यक्ति उससे भिड़ जाता है और उसे हमला करने से रोक देता है. देखें वीडियो.
इजरायली अधिकारियों ने 40 दिनों बाद पूर्वी यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद को फिर से खोल दिया है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद मस्जिद को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया था.
यरुशलम में एक के बाद एक 10 ब्लास्ट सुनाई दिए. ईरान ने यहां हमलों की बौछार शुरू कर दी. हालांकि इजरायल मिलिट्री के मुताबिक ज्यादातर ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया. फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं आई है. देखें वीडियो.
ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायल ने यरूशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद को बंद रखा है. इस बीच यरुशलम में इजरायली बस्तियों में रह रहे लोग मस्जिद परिसर में पशुओं की कुर्बानी देने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मुसलमानों में आक्रोश फैल गया है.
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का आज 31वां दिन है. दोनों ओर से हमले जारी हैं. ईरानी हमले की 86वीं लहर जारी हो गई है. इधर इजरायली केमिकल प्लांट पर हमला हुआ है. तेहरान पर इजरायल ने हमला किया तो यरुशलेम पर ईरान ने मिसाइल से हमला किया. इधर बीरशेबा में औद्योगिक प्लांट पर हमला हुआ है. देखें युद्ध से जुड़ी ताजा 6 तस्वीरें.
ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.
ईरान की मिसाइल यरुशलम के ऊपर फटी, टुकड़े Church of the Holy Sepulchre सहित पवित्र स्थलों के पास गिरे. इजरायल ने हमले की निंदा कर सभी धर्मों की सुरक्षा का दावा किया है.
ईरान-इजरायल युद्ध के तीसरे हफ्ते में अमेरिकी सेना को बड़ा नुकसान हुआ है. करीब 200 अमेरिकी सैनिक घायल हुए, 13 की मौत हुई और एक दर्जन MQ-9 रीपर ड्रोन नष्ट हो गए.
इजराइल की राजधानी यरुशलम के पास बेत शमेश शहर में हाल ही में ईरान द्वारा किया गया मिसाइल हमला भारी तबाही लेकर आया है. करीब 500 किलो की मिसाइल इजरायल के एयर डिफेंस को पार करते हुए बेत शमेश के एक रिहायशी इलाके में गिरी, जिससे मलबे और नुकसान का मंजर बन गया। इस हमले में नौ लोगों की जान चली गई जबकि कई अन्य घायल हुए.
रमजान के तीसरे जुमे पर यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद वीरान दिख रही है. इज़रायल की होम फ्रंट कमांड ने ईरान के खतरे के चलते पूरे देश में सार्वजनिक सभाओं पर रोक लगा दी है. अल-अक्सा मस्जिद परिसर में नमाज़ की अनुमति नहीं दी गई है जिससे मस्जिद खाली रह गई है. देखें वीडियो.
ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी साझेदारी अब परीक्षा में है. शुरुआती लक्ष्य शासन परिवर्तन बताया गया था, लेकिन हालिया बयानों से प्राथमिकताएं बदलती दिख रही हैं. अमेरिका में घरेलू दबाव, बढ़ती गैस कीमतें और चुनावी राजनीति इस युद्ध की दिशा तय कर सकती हैं.
येरुशलम और तेल अवीव में स्थिति गंभीर बनी हुई है जहां कई मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे हैं. ईरान की ओर से लगातार मिसाइलें और ड्रोन दागे जा रहे हैं जिन्हें इंटरसेप्ट किया जा रहा है. क्षेत्र में सैन्य गूंज लगातार सुनाई दे रही है. युद्ध के तीसरे और चौथे दिन में हम आशा करते हैं कि जल्द ही युद्ध समाप्ति की घोषणा हो. किसी भी स्थिति में संघर्ष सही नहीं है क्योंकि इससे आम जनता को भी हानि पहुंचती है, इसलिए शांति बनाए रखना आवश्यक है.
याद वाशेम' में PM मोदी, शहीदों को किया नमन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल में यरूशलम स्थित ‘याद वाशेम’ पहुंचे, जहां उनके साथ इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने होलोकॉस्ट पीड़ितों की स्मृति में उन्हें नमन किया
इजरायल ने अल-अक्सा मस्जिद के वरिष्ठ इमाम शेख एक्रीमा सबरी के खिलाफ मुकदमा शुरू किया है. सबरी फिलिस्तीनी मुद्दों के मुखर समर्थक रहे हैं और इजरायली कब्जे की आलोचना करते रहे हैं. उनके वकीलों का कहना है कि इजरायल इसी वजह से उन्हें लगातार निशाना बना रहा है.
इजराइल ने कतर की राजधानी दोहा पर हवाई हमला किया है. इस हमले में हमास के कई बड़े अधिकारियों के मारे जाने की खबर है. यह हमला यरूशलम में हुए आतंकवादी हमले के बाद किया गया, जिसमें छह इजराइली मारे गए थे. इजराइल के इस कदम को एक बड़े कूटनीतिक संकट की शुरुआत माना जा रहा है.
इजरायल के यरुशलम में बस स्टॉप पर भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें 6 की मौत और 15 घायल हुए. दो हमलावरों ने बस स्टाफ पर मौजूद भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की. पुलिस ने हमलावर को ढेर कर दिया. इजरायली पीएम ने घटनास्थल का दौरा किया. देखें दुनिया आजतक.
इजराइल और ईरान के बीच 12 दिन तक चले संघर्ष के बाद यरुशलम में राहत का अनुभव हो रहा है, जहाँ इस दौरान आसमान में मिसाइल गतिविधि दिखाई दी और कुछ मलबा भी गिरा। कुरैन ने बताया कि 'हमारा ऐसे देश से संघर्ष में कोई हित नहीं है जो हमसे 1500 किलोमीटर दूर है और धर्म का उपयोग विभाजनकारी राजनीति के उपकरण के रूप में करता है।
यरुशलम के पास लगी आग से इजरायल में इमरजेंसी, नेतन्याहू ने चेताया – यरुशलम तक पहुंच सकती है आग, लोगों ने छोड़ी गाड़ियां, भागे पैदल.
इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए एक बार फिर प्रदर्शन हुआ. यरूशलम की सड़कों पर उतरे हजारों लोगों ने मार्च निकाला और PM नेतन्याहू से इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए हमास से समझौता करने की अपील की. देखें दुनिया आजतक.
यरुशलम में एक बस स्टॉप के पास गोलीबारी हुई. इसमें 3 इजराइली लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, दो फिलिस्तीनी हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग इसमें घायल हुए, दो की हालत गंभीर है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों हमलावर भी मारे गए.
येरूशलम के दक्षिणी इलाके में एक इजरायली चेक पोस्ट पर आतंकी हमला हुआ है. तीन हथियारबंद आतंकी इस चेक पोस्ट पर पहुंचे और उन्होंने अंधाधुंध गोली चलाना शुरू कर दिया. आतंकियों की गोलीबारी का वहां तैनात बॉर्डर पुलिस ने जबरदस्त जवाब दिया. इस दौरान एक आतंकी कैमरे में गोली खाकर गिरता हुआ कैद हो गया. देखें वीडियो.