scorecardresearch
 

'गनमैन का इतिहास हिंसक था, सीक्रेट सर्विस को थैंक्यू...', व्हाइट हाउस के पास फायरिंग पर बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना को लेकर सीक्रेट सर्विस का आभार जताया. उन्होंने कहा कि हमला करने वाले व्यक्ति का हिंसक इतिहास रहा है.

Advertisement
X
ट्रंप ने कहा- व्हाइट हाउस के गेट्स पर सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के साथ हुई गोलीबारी में गनमैन मारा गया. (Photo: White House)
ट्रंप ने कहा- व्हाइट हाउस के गेट्स पर सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के साथ हुई गोलीबारी में गनमैन मारा गया. (Photo: White House)

अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी में प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स 'व्हाइट हाउस' के पास रविवार को गोलीबारी की घटना सामने आई. घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे. व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया.

जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस परिसर के बाहर करीब 25 गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं, जिससे हड़कंप मच गया. इस घटना की जानकारी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने भी सोशल मीडिया पर दी.

बता दें, व्हाइट हाउस पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान नेसिर बेस्ट नाम से हुई है. हमलावर की उम्र 21 साल बताई जा रही है. 

ट्रंप ने कहा-  'गनमैन का हिंसक इतिहास'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना के बाद सीक्रेट सर्विस टीम का आभार जताया. उन्होंने कहा, हमारी शानदार सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का धन्यवाद, जिन्होंने व्हाइट हाउस के पास एक गनमैन के खिलाफ तेज और पेशेवर कार्रवाई की. उस गनमैन का हिंसक इतिहास था और संभव है कि उसे देश की प्रिय इमारत को लेकर जुनून था.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस के गेट्स पर सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के साथ हुई गोलीबारी में गनमैन मारा गया. यह घटना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर शूटिंग के एक महीने बाद हुई है.

Advertisement

उन्होंने बताया कि भविष्य के सभी राष्ट्रपतियों के लिए वॉशिंगटन को सबसे सुरक्षित और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था वाला स्थान बनाना बेहद आवश्यक है. देश की राष्ट्रीय सुरक्षा इसकी मांग करती है.

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने भी जताया आभार

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान क्वामे ममदानी ने कहा कि व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की खबर से वह बेहद स्तब्ध हैं और इस दौरान वे तुरंत कार्रवाई के लिए सीक्रेट सर्विस के प्रति आभार जताते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement