रामलीला मैदान में आयोजित विपक्षी गठबंधन इंडिया की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वर्तमान सरकार को सत्ता से हटाना बेहद जरूरी है. खड़गे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों और दलितों के अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है.