नेपाल भूकंप की त्रासदी से उबर रहा है. रविवार को भी के झटके महसूस किए गए, वहीं सोमवार को जापान, अमेरिका, इंडोनेशिया समेत कई देशों में भूकंप में झटके महसूस किए गए.
जानकारी के मुताबिक, जापान में सोमवार को 4.9 तीव्रता का आया. इसका केंद्र धरती से महज 17 किमी नीचे था. जबकि मिड इंडियन रिज में 5.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. इसके अलावा कार्ल्सबर्ग रिज में भी धरती की सतह से महज 10 किमी नीचे भूकंप का केंद्र बना. यहां भी 4.9 तीव्रता के झटके महसूस किए गए.
सोमवार को अमेरिका के ओकलाहोमा में तीन बार महसूस किए गए. रिएक्टर तीव्रता पर यह 3.3, 3.7 और 3.1 मापा गया. इसके साथ ही एन मारियाना आईलैंड में 4.5 तीव्रता, इंडोनेशिया में 5.5 और करमाडिक आईलैंड में भी 4.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. र्पोतो रिको में भी सुबह सात बजे 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके आए.