scorecardresearch
 

ईरान ने दुबई के मशहूर बुर्ज अल अरब होटल पर दागी मिसाइल, भारी नुकसान

दुबई में रातभर हुए ईरानी हमलों से हालात तनावपूर्ण हो गए. रॉयटर्स के मुताबिक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक कॉनकोर्स और टर्मिनल को नुकसान पहुंचा, जबकि चार लोग घायल हुए. इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन के मलबे से बुर्ज अल अरब होटल के बाहरी हिस्से में मामूली आग लगी. पाम जुमेराह और जेबेल अली पोर्ट पर भी आग की घटनाएं सामने आईं. हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में कई उड़ानें निलंबित कर दी गईं और हवाई क्षेत्र काफी हद तक खाली दिख रहा है.

Advertisement
X
Photo- Jumeirah Burj Al Arab/Instagram
Photo- Jumeirah Burj Al Arab/Instagram

दुबई में रातभर हुए ईरानी हमलों के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. रॉयटर्स के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और शहर के प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब होटल को नुकसान पहुंचा है. दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि एयरपोर्ट पर एक कॉनकोर्स को क्षति हुई और चार लोग घायल हुए हैं.

मीडिया ऑफिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि दुबई इंटरनेशनल (DXB) के एक हिस्से में हुई घटना को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया. बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि एक ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया था, जिसके मलबे से बुर्ज अल अरब होटल के बाहरी हिस्से पर मामूली आग लग गई. यह होटल दुबई की पहचान माने जाने वाले प्रमुख प्रतीकों में से एक है. 1999 में जुमेराह बीच के पास कृत्रिम द्वीप पर बना यह पाल के आकार का टावर दुनिया भर में लक्जरी के प्रतीक के रूप में जाना जाता है.

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक टर्मिनल को नुकसान
शनिवार को पाम जुमेराह द्वीप पर एक अन्य होटल के पास भी आग लगने की खबर सामने आई. वहीं रॉयटर्स ने एविएशन सूत्रों के हवाले से बताया कि रात के हमले में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक टर्मिनल को नुकसान पहुंचा है. यह एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त ट्रैवल हब में गिना जाता है और मध्य पूर्व में पर्यटन व व्यापार का बड़ा प्रवेश द्वार है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला उस संयुक्त अमेरिकी-इजराइली सैन्य कार्रवाई के जवाब में किया गया, जिसमें ईरान के सैन्य ठिकानों और सरकारी संस्थानों को निशाना बनाया गया था. बताया गया है कि इस कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत भी हुई.

उधर, अबू धाबी एयरपोर्ट्स ने एक्स पर शुरुआती पोस्ट में कहा था कि जायेद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई घटना में एक एशियाई नागरिक की मौत और सात लोगों के घायल होने की सूचना है, लेकिन बाद में यह पोस्ट हटा दी गई.

दुबई मीडिया ऑफिस ने क्या बताया?
दुबई मीडिया ऑफिस ने यह भी बताया कि जेबेल अली पोर्ट के एक बर्थ पर आग लग गई थी. इस बीच ईरान ने अबू धाबी, दुबई और दोहा की ओर मिसाइलें दागीं, जिसके बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में उड़ानें प्रभावित हो गईं. कई एयरलाइंस ने दुबई और अबू धाबी आने-जाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं. फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक मध्य पूर्व का बड़ा हवाई क्षेत्र फिलहाल लगभग खाली नजर आ रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement