बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में शामिल नाना पाटेकर के निधन ने इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है. नाना अपने पीछे शानदार एक्टिंग को विरासत के तौर पर छोड़कर गए हैं. नाना 75 साल के थे. पूरी तरह फिट थे और फिल्मों में काम कर रहे थे. अफसोस वो अपनी इन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होते हुए नहीं देख पाएं.
लेकिन फैंस अपने फेवरेट एक्टर को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे, क्योंकि नाना की एक नहीं बल्कि 5 फिल्में रिलीज के लिए कतार में लगी हैं. सबसे खास बात ये है कि नाना की ये फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं. लिस्ट में हॉरर-कॉमेडी, बायोपिक, क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी मूवीज शामिल हैं.
शक्ति शालिनी
नाना पाटेकर की अपकमिंग फिल्मों में 'शक्ति शालिनी' की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है. ये मूवी मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है. अनीत पड्डा और विशाल जेठवा भी लीड रोल में हैं. ये एक साधारण महिला शक्ति की कहानी है, जो बदला लेने आई आत्मा शालिनी को प्रोटेक्ट करती है. निर्देशक के मुताबिक, नाना फिल्म का फाइनल कट देखना चाहते थे. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.
ईठा
नाना पाटेकर को श्रद्धा कपूर स्टारर मूवी ईठा में भी देखा जाएगा. लक्ष्मण उतेकर ने महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म को बनाया है. फिल्म में नाना के रोल में जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मूवी इसी साल 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.
कुकू की कुंडली
नाना पाटेकर की अपकमिंग फिल्म में 'कुकू की कुंडली' भी शामिल है. शरण शर्मा के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी में भुवन बाम और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं. इसकी रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है.
द कन्फेशन ऑफ मैरी
क्राइम ड्रामा मूवी 'द कन्फेशन ऑफ मैरी' में नाना फादर बेनेडिक्ट नाम के कैथोलिक पादरी के रोल में दिखेंगे. इसका निर्देशन अनंत नारायण महादेवन ने किया है. इसकी कहानी केरल में 1966 में हुए Madatharuvi हत्याकांड से इंस्पायर्ड है. जहां पादरी पर महिला की हत्या के आरोप लगे थे. फिल्म में आदिल हुसैन, आशीष विद्यार्थी, गौतम रोडे, जॉय सेनगुप्ता और नेहा महाजन भी नजर आएंगे.
वेदांता
राजेश्वर पांडे के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वेदांता में नाना पाटेकर के अलावा विक्रांत मैसी, संदीपा धर और मुकेश तिवारी भी नजर आएंगे. अभी मूवी की कहानी और इसकी रिलीज डेट पर जानकारी सामने नहीं आई है.