scorecardresearch
 

बमबम 2013 प्रतियोगिता जीतने के लिए सुंदरियों ने दी घूस

ब्राजील में आयोजित होने वाले मिस बमबम 2013 प्रतियोगिता पर मुसीबत के बादल छा गए हैं. इस प्रतियोगिता में हिस्‍सा ले रहीं दो प्रतियोगियों पर आरोप है कि उन्‍होंने प्रतियोगिता के जजों घूस देकर पटाया है. आरोप है कि दोनों ने पहले और दूसरे नंबर पर आने के लिए मोटी रकम रिश्‍वत के रूप में दी है.

Advertisement
X
मैरी सौसा और एलियाना एमरल
मैरी सौसा और एलियाना एमरल

ब्राजील में आयोजित होने वाले मिस बमबम 2013 प्रतियोगिता पर मुसीबत के बादल छा गए हैं. इस प्रतियोगिता में हिस्‍सा ले रहीं दो प्रतियोगियों पर आरोप है कि उन्‍होंने प्रतियोगिता के जजों घूस देकर पटाया है. आरोप है कि दोनों ने पहले और दूसरे नंबर पर आने के लिए मोटी रकम रिश्‍वत के रूप में दी है.

इस प्रतियोगिता की पहली दो विजेताओं को ब्राजील की सबसे सेक्‍सी कूल्‍हे वाली महिला का खिताब दिया जाता है. हालांकि आप ये भी सोच सकते हैं कि ऐसी प्रतियोगिता के लिए इस तरह की कॉन्‍ट्रवर्सी बेवकूफी हो सकती है. लेकिन इससे पहले ये जान लीजिए की ब्राजील में लोग इस प्रतियोगिता के खूब दीवाने हैं. इस प्रतियोगिता की विजेता लड़कियां देश में सेलेब्रेटी बन जाती हैं.

खबरों के मुताबिक 25 साल की खूबसूरत मैरी सौसा और 24 साल की एलियाना एमरल इस साल की प्रतियागिता में चोटी की 15 प्रतियोगियों में चुनीं गईं थी. इसके बाद इन दोनों ने पहले और दूसरे नंबर पर रहने के लिए प्रतियोगिता के जजों को हजारों पाउंड की रिश्‍वत दी. उनके साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दूसरी लड़कियों ने इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है.

Advertisement

ब्राजील के एक अखबार के मुताबिक एमरल ने दूसरे नंबर पर आने के लिए प्रतियोगिता के आयोजकों को 18 हजार पाउंड यानी करीब 17 लाख 89 हजार 600 रुपये घूस के रूप में दिए. जबकि मैरी सौसा पर तो पहले नंबर पर आने के लिए जज को इससे भी कहीं ज्‍यादा की घूस देने का आरोप है.

पिछले तीन साल से हर साल प्रतियोगिता 27 प्रतियोगियों से शुरू होती है. इनमें से 26 प्रतियोगी ब्राजील के 26 राज्‍यों और एक फैड्रल डिस्‍ट्रिक्ट ऑफ ब्रासीलिया की प्रतियोगी होती है. इसके बाद अलग-अलग राउंड में प्रतियोगियों की संख्‍या कम होती जाती है और अंत में विजेताओं का चुनाव होता है. इस साल विजेता की घोषणा 15 नंवबर को साओ पोलो होटल में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में होगी.

इस प्रतियोगिता की विजेता को 1500 पाउंड यानी करीब 1 लाख 49 हजार रुपये का ईनाम और 20 हजार पाउंड यानी करीब 19 लाख 87 हजार 500 रुपये का मॉडलिंग कॉन्‍ट्रेक्‍ट मिलेगा. इसके अलावा कई विज्ञापनों से भी विजेता लाखों कमा सकती है.

मजेदार बात तो यह है कि पिछले साल की विजेता से ज्‍यादा पैसा और शौहरत दूसरे नंबर पर रही सुंदरी ने कमाई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement