scorecardresearch
 

मरहबा नमो: जानिए 10 खास बातें

दुबई में सोमवार शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित 'मरहबा नमो' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50,000 प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. जानिए इस कार्यक्रम की 10 खास बातें.

Advertisement
X
Narendra Modi
Narendra Modi

दुबई में सोमवार शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित 'मरहबा नमो' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50,000 प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. जानिए इस कार्यक्रम की 10 खास बातें.

1. के इतिहास में पहली ऐसा हो रहा है कि दौरे पर आए किसी देश के प्रमुख को इतने बड़े पैमाने पर सभा करने की इजाजत दी गई है.

2. स्टेडियम में 30,000 लोगों को बिठाने की क्षमता है और जरूरत पड़ने पर स्टेडियम के बाहर अतिरिक्त 15,000 लोगों के लिए इंतजाम किया जा सकता है.

3. मोदी के स्वागत में आयोजित समारोह में यहां फूड स्टॉल, डीजे और दो विशाल वीडियो वॉल का भी इंतजाम किया गया है. वीडियो वॉल के माध्यम से मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

4. दुबई पुलिस के दिशानिर्देशों के अनुसार, ने बताया कि स्टेडियम के फाटक लोगों के लिए स्थानीय समयानुसर दोपहर तीन बजे खोल दिए जाएंगे.

5. समारोह में सांस्कृति कार्यक्रम शाम 6.30 बजे शुरू हो जाएगा, जिसमें 35 अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे.

Advertisement

6. मोदी रात आठ बजे यहां लोगों को संबोधित करेंगे. उनका भाषण एक घंटे का होगा.

7. भारतीय महावाणिज्य अनुराग भूषण ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'हम भाग्यशाली हैं कि का निश्चय किया. इससे पहले प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1981 में यूएई का दौरा किया था. इस दौरे से यहां रह रहे प्रवासी भारतीय गर्व का अनुभव करेंगे. हम चाहते हैं कि यह दौरा यादगार हो.'

8. मरहबा नमो की आयोजक समिति के सदस्य बीआर शेट्टी ने कहा, 'यह प्रवासी भारतीयों के लिए किसी सपने के साकार होने जैसा है. हम चाहते हैं कि कार्यक्रम अच्छे से निबटे, ताकि भारत सरकार और यूएई सरकार दोनों यहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों पर गर्व कर सकें.'

9. दुबई रोड एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने इस इवेंट के 200 बसों का इंतजाम किया है, जो लोगों को स्टेडियम से लाएंगी ले जाएंगी.

10. www.namoindubai.ae पर रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद दुबई इंटरनेशनल स्टेड‍ियम में इस एंट्री की कोई गारंटी नहीं है. कार्यक्रम में जगह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement