scorecardresearch
 
Advertisement
विश्व

ट्रंप के हमले के बाद ईरान में तबाही के निशान, 7 तस्वीरों में देखें

Iran War
  • 1/7

अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद ऐसा लग रहा था कि खाड़ी में जारी जंग थम गई है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. ईरान की ओर से होर्मुज से गुजर रहे कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका ने फिर से मोर्चा खोल दिया है. अमेरिका ने शांति समझौता अब समाप्त होने का ऐलान करते हुए दो टूक कह दिया कि ईरान को इसकी कीमत चुकानी होगी.

(Photo: ITGD)

Iran War
  • 2/7

अमेरिकी सेना ने रविवार की रात ईरान में लगभग 140 जगह हमले का दावा किया है. अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि ईरान में तीसरे दौर की इस सैन्य कार्रवाई के दौरान मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स के साथ ही गोला-बारूद के भंडार और संचार उपकरणों को टार्गेट किया गया.

(Photo: Reuters)

Iran War
  • 3/7

अमेरिकी सेना की कार्रवाई में ईरान की राजधानी तेहरान और धार्मिक शहर मशहद का रेल संपर्क टूट गया. अमेरिकी सेना ने दोनों प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली ईरानी रेल नेटवर्क की सबसे व्यस्त रेल लाइन उड़ा दी. ईरानी रेलवे ने वैकल्पिक वाहनों का इंतजाम कर रास्ते में फंसे यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने की व्यवस्था की.

(Photo: Reuters)

Advertisement
Iran War
  • 4/7

अमेरिकी हमलों ने ईरान में बड़ी तबाही मचाई है. अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद सामने आई ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में तबाही के निशान साफ नजर आ रहे हैं. ईरान ने भी अमेरिकी हमलों में अपने एक सैनिक के मारे जाने की भी पुष्टि की है.

(Photo: Reuters)
 

Iran War
  • 5/7

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गल्फ देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमला बोल दिया. ईरान के हमले में जॉर्डन के प्रिंस हसन एयर बेस पर एमक्यू-4सी ट्राइटन ड्रोन हैंगर पूरी तरह से नष्ट हो गया. कतर के एयर बेस पर भी एक हैंगर को नुकसान पहुंचा.

(Photo: ITGD)

Iran War
  • 6/7

ईरानी हमले के बाद अमेरिकी बेस को नुकसान की सैटेलाइट तस्वीरों से भी पुष्टि हुई है. सैटेलाइट तस्वीरों में अमेरिकी बेस पर नष्ट उपकरण भी साफ नजर आ रहे हैं. हालांकि, अमेरिका का कहना है कि उसे कम नुकसान हुआ है.

(Photo: ITGD)

Iran War
  • 7/7

ईरान पर अमेरिकी हमलों के ताजा दौर के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि ईरान के लिए हमारी मिसाइलें लोडेड और लॉक्ड हैं. इसे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंकाएं जताई जा रही हैं.

(Photo: ITGD)
 

Advertisement
Advertisement