तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है. इन सांसदों ने एक बैठक करके तय किया है कि वो महुआ मोइत्रा पर मानहानि का केस दर्ज करेंगे.
सांसदों की ये नाराजगी महुआ मोइत्रा के उस बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 'बागी सांसदों को रिश्वत गई थी.' सांसदों का मानना है कि उनके इस झूठे आरोप से उनकी छवि खराब हुई है.
दरअसल महुआ मोइत्रा ने बंगाल में बागी टीएमसी सांसदों की तुलना महाराष्ट्र के पॉलिटिकल ड्रामे से की थी. संजय राउत ने बागी सांसदों पर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के लिए हर एक ने 15 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था. मोइत्रा ने उस पोस्ट को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था.
बागी सांसदों पर 40 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप
महुआ मोइत्रा ने इस पोस्ट के साथ लिखा था, 'सिर्फ 15 करोड़? इतना सस्ता क्यों? मेरा मानना है कि हमारे सांसदों ने 4 करोड़ एडवांस लिया और बाकी 36 महीनों के लिए हर महीने 1 करोड़ ले रहे हैं.' उन्होंने आरोप लगाया था कि हर बागी सांसद को ममता के खिलाफ जाने के लिए 40 करोड़ रुपए की रिश्वत मिल रही थी.'
यह भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा पर भड़कीं काकोली घोष, बोलीं- बंगाल की जनता आपकी अराजकता के खिलाफ
काकोली घोष का महुआ पर पलटवार
इससे पहले बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने भी बागी TMC MPs पर महुआ मोइत्रा के कमेंट पर पलटवार किया था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, 'सोच-समझकर ही काम चलाया जा रहा है! बंगाल के लोगों से हार का मजाक, इनकार करने का तरीका, जिनका जनादेश साफ तौर पर आपकी अराजकता के खिलाफ है. कोई भी आपको और आपकी बात को नहीं मान रहा है.