scorecardresearch
 

ममता बनर्जी की बागियों को दो टूक, बोलीं- TMC में रहकर BJP के लिए काम मत करो

बंगाल में सियासी खींचतान लगातार तेज होती जा रही है. एक तरफ विपक्ष और सत्तारूढ़ दल के बीच सड़क पर टकराव देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर दलों के भीतर भी असंतोष खुलकर सामने आने लगा है. इसी माहौल में ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को कड़ा संदेश दिया है.

Advertisement
X
बरुईपुर कांड के विरोध मार्च के बीच ममता का बड़ा संदेश, गद्दारों से सावधान रहें कार्यकर्ता. (Photo: Reuters)
बरुईपुर कांड के विरोध मार्च के बीच ममता का बड़ा संदेश, गद्दारों से सावधान रहें कार्यकर्ता. (Photo: Reuters)

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को अपनी ही पार्टी के बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो नेता पार्टी की लाइन से अलग चल रहे हैं, वे या तो TMC में रहकर ईमानदारी से काम करें या फिर खुलकर BJP में शामिल हो जाएं. उन्होंने कहा कि बीच में रहने की राजनीति अब नहीं चलेगी.

एक वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने बागी TMC विधायकों और सांसदों पर BJP के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इन नेताओं के धोखे की वजह से भारतीय जनता पार्टी के लोगों को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले तेज करने का हौसला दिया है. इससे उनकी पार्टी पर नकारात्मक असर है. 

ममता बनर्जी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई, जब बरुईपुर में 11 साल की लड़की के रेप और मर्डर के विरोध में निकाले गए TMC के विरोध मार्च के दौरान कोलकाता में BJP और TMC यूथ विंग के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. हालात बिगड़ने पर पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

कलकत्ता हाई कोर्ट से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद TMC यूथ विंग ने इस रैली का आयोजन किया था. आरोप है कि BJP कार्यकर्ताओं ने कई जगह रैली को रोकने की कोशिश की थी. इतना ही नहीं चोर-चोर के नारे लगाए और हाजरा रोड पर मानव श्रृंखला बनाकर मार्च का रास्ता रोकने का प्रयास किया.

Advertisement

ममता बनर्जी ने बागी नेताओं को कहा, "जो लोग गेम खेल रहे हैं, उन्हें अपना मन बना लेना चाहिए. या तो तृणमूल कांग्रेस के साथ रहें और हमारे साथ काम करें, या सीधे BJP में शामिल हो जाएं. नदी के बीच में मत रहो, नहीं तो तुम दोनों छोर खो दोगे." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ गद्दार अब BJP के साथी बन चुके हैं.

किसी नेता का नाम लिए बिना ममता बनर्जी ने अपनी नेतृत्व शैली का विरोध करने वाले नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करना बंद करें. उन्होंने कहा, "यदि आप जाना चाहते हैं, तो सीधे BJP में चले जाएं. उनके लिए काम करते हुए तृणमूल कांग्रेस में होने का दिखावा न करें."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement